जनपद, जिला पंचायत और मंडी के भी चुनाव प्रत्यक्ष हों: विधायक शेखावत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा में नगरीय निकायों में अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव कराने के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर बोलते हुए कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने मांग की कि केवल ये चुनाव ही प्रत्यक्ष क्यों हों, जनपद, जिला पंचायत और मंडी के चुनाव भी प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं। मैं सरकार के इस प्रस्ताव के साथ हूं, लेकिन इसका दायरा बढ़ाना चाहिए।
शेखावत ने कहा कि हम सभी लोकतंत्र की मजबूती के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए आप नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्षों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने का प्रस्ताव लाए हैं। मुझे आश्चर्य है कि पहले इसी सदन ने ऐसा प्रस्ताव पास किया था, बाद में इसे निरस्त कर दिया गया। अब फिर इस सदन में ये प्रस्ताव लाया गया है। मैं इस प्रस्ताव का समर्थन करता हूं, लेकिन मेरा कहना है कि केवल इनके ही नहीं, जनपद, जिला पंचायत और मंडी के चुनाव भी प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं। इस लिहाज से ऐसा करना जरूरी है। शेखावत ने कहा कि आज प्रदेशभर की सैकड़ों नगर पालिकाओं के अध्यक्ष कहते हैं कि उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। अधिकारी सुनते नहीं, बेचारे अधिकारी परेशान होते रहते हैं। सत्ता में आने के लिए हार्स ट्रेडिंग होती है यानी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की खरीद फरोख्त। पूर्व में ऐसा हो चुका है।
पचास खोके...ऑल ओके
शेखावत ने सरकार पर तंज कसा पचास खोके...ऑल ओके। यानी इतना दो और साथ में लाकर सरकार बनाओ। मप्र की हो या महाराष्ट्र की हो, हार्स ट्रेडिंग रुकती कहां है? शेखावत ने कहा कि अब तो वो प्रथा भी खत्म हो गई कि चीफ मिनिस्टर विधायकों को चुनना है। पर्ची आती है और विधायक देखते ही रह जाते हैं।
शेखावत ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर की ओर इशारा करते हुए कहा कि ऐसे योग्य आदमी जिन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए वो बन ही नहीं पाते। इस पर सदन में जमकर ठहाका भी लगा। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हंसते हुए कहा-ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन की जरूरत ही क्या है?
आज डेमोक्रेसी खतरे में आ रही है
शेखावत ने कहा कि आज डेमोक्रेसी खतरे में आ रही है, जिसे हम सभी को मिलकर रोकना है। इसे ठीक करने के लिए सभी चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होना चाहिए। सरकार टुकड़ों-टुकड़ों में क्यों ऐसा कर रही है? प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है? अन्यथा क्या होगा कि हवाई जहाज में भरकर ले जाया जाएगा असम में और फिर होगा ये कि सरकारें बदल गई, महापौर बदल गए, अध्यक्ष बदल गए। इससे बचने का प्रयास करना चाहिए। आज सरकार भी खतरे में है, संविधान भी खतरे में है और डेमोक्रेसी भी खतरे में है। आप बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए धन्यवाद के पात्र हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!