हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नाबालिग: 50 फीसदी झुलसा; पतंग लुटते वक्त हुआ हादसा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार सुबह एक 8 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आसपास के लोगों ने बच्चे को देखा और उसे जिला अस्पताल ले गए।
लेकिन जिला अस्पताल इंदौर के डॉक्टरों ने बच्चे का तत्काल उपचार करने की बजाय, प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीधे एमवाय अस्पताल रेफर करने की सलाह दी।
अस्पताल में मौके पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके चलते स्थानीय निवासी संदीप पाल और लालू ने मासूम को स्ट्रेचर पर उठाकर एम्बुलेंस तक पहुँचाया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह लकड़ी मंडी इलाके की है। आठ साल का मासूम पतंग लूटने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। बच्चे का एमवाय अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन नाबालिग 50 फीसदी झुलस चुका है।
मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टरों ने कुछ देर के लिए उपचार शुरू किया, लेकिन फिर उसे बेहतर इलाज के लिए एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। यह बड़ा सवाल है कि जिला अस्पताल इंदौर में गंभीर रूप से घायल बच्चे का तुरंत और पूरा इलाज क्यों नहीं किया गया?
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि बच्चे को पतंग लूटते समय करंट लगने की आशंका है। फ़िलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में बच्चा हाईटेंशन लाइन तक पहुंचा। परिजनों को भी घटना की सूचना देर से मिली, जिसके बाद वे सीधे अस्पताल पहुँचे।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!