मंत्री विजयवर्गीय एक बार फिर मेट्रो के लिए जनता की आवाज बने: शहर से जो वादा किया, वो निभाया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जब कभी इंदौर को जरूरत हुई, कद्दावर जननेता कैलाश विजयवर्गीय ने शहर की आवाज बुलंद तरीके से उठाई और हर समस्या का समाधान जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप किया है। मेट्रो समृद्ध होते शहर की पहचान है और भविष्य में आवागमन का सबसे सहज, सरल और सुगम साधन बनने वाली है, लेकिन शहर की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर विरोध के स्वर बुलंद होने लगे।
शहर की खूबसूरती पर ग्रहण लगने के साथ लोगों को अपने आशियाने और कारोबार दोनों पर संकट की आहट महसूस होने लगी। ऐसे में एक बार फिर जननायक विजयवर्गीय ने कमान संभाली और लंबे समय से चली आ रही मेट्रो की समस्या का समाधान कर दिया। मेट्रो के अंडरग्राउंड ट्रैक को दिलाई स्वीकृति शहर के बाहरी हिस्सों में मेट्रो के परिचालन को लेकर कभी कोई दिक्कत नहीं रही, लेकिन जैसे ही मेट्रो के शहर की घनी आबादी में प्रवेश की तैयारी होने लगी, जनता सड़कों पर उतर आई।
खजराना चौराहा से रेलवे स्टेशन के बीच 3.3 किलोमीटर तक के मेट्रो रूट को लेकर असमंजस बना रहा। पहले यहां एलिवेटेड कॉरिडोर प्रस्तावित था। इन इलाकों में घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों की घनी बसाहट है।
कई घरों और दुकानों का अस्तित्व मेट्रो के एलिवेटेड कॉरिडोर की वजह से खत्म हो जाता। मंत्री विजयवर्गीय ने जनता की इस तकलीफ को महसूस किया और अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर यह स्पष्ट कर दिया कि मेट्रो मींस अंडरग्राउंड। हमें मेट्रो अंडरग्राउंड चाहिए और खजराना से ही चाहिए... आप इसे अंडरलाइन कर लीजिए।
पहले मेट्रो प्रोजेक्ट शहीद पार्क से हाई कोर्ट तक एलिवेटेड और हाई कोर्ट से एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव था, लेकिन मंत्री विजयवर्गीय के प्रयास मेट्रो को जमीन की गहराई में उतारने में सफल रहे। इससे पहले अंडरग्राउंड हिस्से में छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन को लेकर इस क्षेत्र के रहवासियों ने विरोध किया था।
जब जनता की आवाज विजयवर्गीय तक पहुंची तो उन्होंने दीपावली मिलन समारोह में कहा था कि यह स्टेशन नहीं बनेगा। मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी वह नाराजगी जता चुके हैं। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा था कि स्टेशनों के पास पार्किंग की योजना का ध्यान नहीं रखा गया, जो एक बड़ी गलती है। इंदौर विकास प्राधिकरण को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर उसके पास जमीन उपलब्ध हो, तो वह नाममात्र की कीमत पर मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग के लिए उपलब्ध कराए।
शहर में सुरंगों में दौड़ेगी मेट्रो
कैलाश विजयवर्गीय की कोशिशें रंग लाईं और इंदौर के घनी आबादी वाले रिहायशी व कारोबारी इलाकों से गुजरने वाली 3.3 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन अब एलिवेटेड कॉरिडोर के बजाय अंडरग्राउंड बनाई जाएगी। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 800-900 करोड़ रुपए बढ़ जाएगी।
इस अतिरिक्त खर्च को राज्य सरकार उठाएगी। नई योजना में 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड ट्रैक ज्यादा होगा। इस तरह 9 के बजाय 12 किलोमीटर मेट्रो ट्रैक की अंडरग्राउंड लंबाई होगी। खजराना से एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रैक भूमिगत बनेगा। 8.7 किमी लंबे ट्रैक में करीब 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनेंगे।
केंद्र सरकार ने दी मंजूरी: इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो को केंद्र सरकार ने भी स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने शनिवार को भोपाल में इसकी घोषणा की।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!