मेट्रो का सफर आज से शुरू: 8 साल का इंतजार हुआ खत्म; मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने की पहली सवारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
झीलों की नगरी के लिए 20 दिसंबर 2025 का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। लगभग आठ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राजधानी में भोपाल मेट्रो का विधिवत शुभारंभ हो चुका है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में 'सिंगल क्लिक' के जरिए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया।
यदि आप भोपाल मेट्रो की सवारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो बता दें कि आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा रविवार, 21 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी।
परिचालन का समय
सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक। फिलहाल हर 75 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध होगी (दिनभर में कुल 17 ट्रिप)।
टिकट सुविधा
फिलहाल टिकट केवल स्टेशनों पर मौजूद मैनुअल काउंटर से मिलेंगे। ऑनलाइन या क्यूआर कोड टिकटिंग की सुविधा आने वाले दिनों में शुरू की जाएगी।
भोपाल मेट्रो किराया सूची
इंदौर मेट्रो के विपरीत, भोपाल में यात्रियों को पहले दिन से ही पूरा किराया चुकाना होगा। यहाँ की किराया संरचना तीन ज़ोन में बांटी गई है।
1 से 2 स्टेशन: 20 रुपए
3 से 5 स्टेशन: 30 रुपए
6 से 8 स्टेशन (एम्स से सुभाष नगर): 40 रुपए
इंदौर मेट्रो के उद्घाटन पर शुरुआती दिनों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी, लेकिन भोपाल मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यहाँ कोई 'फ्री राइड' या छूट नहीं दी जाएगी।
इन 8 स्टेशनों के बीच दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो का पहला चरण (ऑरेंज लाइन) सुभाष नगर से एम्स (AIIMS) के बीच 6.22 किलोमीटर के हिस्से में शुरू किया गया है। इसमें 8 स्टेशन शामिल हैं। सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी, एम्स तक जाएगी।
उद्घाटन की खास बातें
लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने सुभाष नगर स्टेशन से एम्स तक मेट्रो में सफर किया। इस दौरान स्टेशनों को फूलों और लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया।
कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
सुविधाओं से लैस स्टेशन
स्टेशनों की सुरक्षा का खासा ध्यान रखा गया है। सभी 8 स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर और बुजुर्गों/दिव्यांगों के लिए विशेष रैंप की व्यवस्था है। भोपाल में मेट्रो के शुरू होने से राजधानी में शहरी परिवहन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!