मेट्रो को मिली सुपर स्पीड: सीएम ने बैठक में लिया फैसला; अब इन चौराहों के बीच अंडरग्राउंड चलेगी मेट्रो ट्रेन
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सीएम ने बंगाली चौराहे से खजराना के बीच अंडर ग्राउंड मेट्रो चलाने को लेकर फैसला लिया गया है।
अब बंगाली चौराहे से खजराना के बीच का 3.5 किलोमीटर का हिस्सा जमीन के अंदर (अंडरग्राउंड) बनेगा। इस अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट पर सरकार लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। सीएम बोले इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन में 14 हजार किलोमीटर में रतलाम में नागदा, शाजापुर से आष्टा तक का क्षेत्र भी शामिल होगा।
इंदौर में बीआरटीएस हटने के बाद एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा। शहर का 25 साल का ट्रैफिक प्लान बनेगा। यह निर्णय इंदौर की यातायात समस्या के स्थायी समाधान और शहर को आधुनिक मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस बैठक में इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन रीजन, नई बस सेवा, आईटी हब और नाइट लाइफ पॉलिसी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शहर के प्रमुख मुद्दों जैसे एबी रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर, मास्टर प्लान की अधूरी सड़कों के निर्माण और यातायात की समस्या के स्थायी समाधान पर भी चर्चा हुई।
बता दें कि, बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और जिले के अधिकारी मौजूद हैं।
अधिकारी हमको चमकाते थे- विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बोले अच्छा हुआ आपने हमें बता दिया कि आप इंदौर के प्रभारी मंत्री नहीं हैं। अधिकारी हमको चमकाते थे कि हम बैठक नहीं कर सकते। अब हम इंदौर के विकास के लिए बैठक कर सकेंगे। अब पक्का हो गया कि आप प्रभारी मंत्री नहीं हैं। उधर सीएम ने कहा कि जो बांटना था बांट दिया, जो नहीं बटा उसे अपने पास रख लिया।
इस दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले में जारी विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। बैठक में सबसे अहम प्रस्तुतीकरण इंदौर-उज्जैन मेट्रोपालिटन रीजन को लेकर होगा। प्रस्तावित मेट्रोपालिटन रीजन में इंदौर, उज्जैन के साथ देवास, धार और शाजापुर जिले का हिस्सा शामिल है। इसमें 9989 वर्ग किमी क्षेत्र आ रहा है।
स्वीकृति से खुली मेट्रो की राह
मेट्रो के दूसरे चरण का काम लंबे समय से रुका हुआ है। बैठक में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में फैसला हुआ।
अंतिम मुहर लग गई
विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहले ही संकेत दे चुके हैं कि मेट्रो को अंडरग्राउंड ले जाने पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अंतिम निर्णय इस बैठक में होना था। खजराना से अंडरग्राउंड करने पर अंतिम मुहर लग गई है।
फ्लाईओवर पर निर्णय
एबी रोड पर बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाया जा रहा है। एबी रोड पर एलआईजी से नौलखा तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर अंतिम मुहर लग गई है। एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर दोनों का सर्वे हो चुका है। बैठक में सहमति बनने के बाद अब यहां काम शुरू होगा।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!