चिकित्सा और फॉर्मेसी अनुसंधान मानव जीवन की सुरक्षा की आधारशिला: भारतीय फॉर्मेसी स्नातक संघ मध्यप्रदेश राज्य शाखा के कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल बोले
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जीवन की सुरक्षा में चिकित्सा एवं फॉर्मेसी अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रौद्योगिकी के समन्वय से चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अनुसंधान अधिक प्रभावी, तीव्र और सटीक हुआ है। यह बात कल राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने इंदौर में भारतीय फॉर्मेसी स्नातक संघ मध्यप्रदेश राज्य शाखा द्वारा आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत ‘फार्मा एवं बायो साइंसेस में एआई संचालित नवाचार: सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य रोगों में दवा विकास का नया क्षितिज’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी सहित भारतीय फॉर्मेसी स्नातक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल ने सिकल सेल एनीमिया को करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाली गंभीर आनुवंशिक स्वास्थ्य चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि इस रोग से निपटने की सबसे प्रभावी रणनीति समाज की सहभागिता और व्यापक जनजागरूकता है।
अपने 40 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सिकल सेल एनीमिया रक्त की कमी एवं अनुवांशिकता से संबंधित रोग है, जिसमें रक्त कोशिकाओं के विकृत आकार के कारण शरीर के विभिन्न अवयव प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के कारण बच्चों में पेट व सिर का बड़ा होना, अंगों में सूजन, हडि्डयों का विकृत होना, बार-बार बुखार, थकान और बेचैनी जैसे अनेक लक्षण देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि यह रोग माता-पिता से बच्चों में पूर्ण रूप से स्थानांतरित होता है, इसलिए विवाह पूर्व दोनों पक्षों की जांच अत्यंत आवश्यक है।
मप्र डिजिटल कार्ड प्रदान करने में देश में प्रथम: पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2023 में शहडोल से प्रारंभ किए गए राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के अंतर्गत देश में अब तक 60 करोड़ से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मप्र में 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है और राज्य डिजिटल कार्ड प्रदान करने में देश में प्रथम स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि वाहक (ट्रेट) और रोगग्रस्त (डिसीज) दोनों ही श्रेणियों की पहचान आवश्यक है, क्योंकि दोनों वाहक व्यक्तियों के विवाह से सिकल सेल रोगी बच्चों के जन्म की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति बहुल 89 विकासखंडों में विवाह पूर्व सिकल सेल जांच को बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।
राज्यपाल पटेल ने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, कम तेलयुक्त आहार, मिलेट के उपयोग, पर्याप्त जल सेवन व पूरी नींद को रोगों की रोकथाम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक देश में सिकल सेल एनीमिया का एक भी बच्चा पैदा न हो। यह लक्ष्य सबके सामूहिक प्रयास से ही प्राप्त किया जा सकता है।
सिकल सेल एनीमिया सबसे बड़ी चुनौती
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा सिकल सेल एनीमिया सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास शुरू किए गए हैं। वर्ष 2047 तक इस बीमारी का समूल उन्मूलन लक्ष्य है, जिसे सामूहिक प्रयासों से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कारगर होंगे।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जागरूकता अत्यंत जरूरी है। कार्यक्रम को दीपेंद्र सिंह, डॉ. अरुण अग्रवाल, करुणाकर शुक्ला, डॉ. दीपिका पाठक ने भी संबोधित किया। एपीजे अब्दुल कलाम विवि में कार्यक्रम में देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों, चिकित्सकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
संबंधित समाचार

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!