मीडियाकर्मी स्वास्थ्य की भी चिंता करें, डॉ. हाड़ा: इंदौर प्रेस क्लब में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर प्रेस क्लब में रविवार को मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगा। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से विशेषज्ञों ने हृदय, कैंसर, पेट, हड्डी, दांत, महिला, शिशु, नाक, कान, गला, आंखों के रोग सहित 22 नि:शुल्क जांचें की। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. दीप्तिसिंह हाड़ा ने कहा हेल्थ कैंप जैसी एक्टिविटी सराहनीय है। ऐसे आयोजन सतत होने चाहिए।
मीडियाकर्मी दूसरों की चिंता के साथ अपना भी खयाल रखें। वर्ष में कम से कम एक बार सम्पूर्ण हेल्थ चेकअप अवश्य कराएं। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत उद्बोधन में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग की सराहना की।
वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा पत्रकारिता तनावपूर्ण और थका देने वाला प्रोफेशन है। साथियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा इंदौर प्रेस क्लब सदैव सदस्यों एवं उनके परिजनों का हित चिंतक रहा है।
अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, श्याम कामले, विजय भट्ट आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया।
सैकड़ों मीडियाकर्मियों ने लिया लाभ: 200 से ज्यादा मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों की नि:शुल्क ईसीजी, बीपी, शुगर, आंख, घुटनों एवं हड्डी रोग, खून की जांच और दंत परीक्षण सहित उपचार हुआ। इसमें डॉ. पूजा बंसल, डॉ. सीमा यादव, डॉ. नंदनी, डॉ. अनन्या जैन, डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या महाजन, डॉ. अखिलेश सोलंकी, डॉ. मैत्रेयी दुबे, डॉ. अदिति भिड़े, डॉ. पंकज कोटिया, डॉ. कांची, डॉ. अविनाश, डॉ. रंजनमनी त्रिपाठी, डॉ. राजश्री सोनकर, डॉ. पूनम तोमर, डॉ. चिराग व्यास के साथ पेथोलॉजी में अनुज पटेल, रोहित पंवार, कुलदीप निगवाल, विनोद ठाकुर, विष्णु डांगी, इशिका ने सेवा दीं। को-आर्डिनेटर विनय तिवारी, मानसिंह मालवीय, देवपाल सिंह लोधी व अनुराग सिंह का विशेष सहयोग रहा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!