एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
एमबीबीएस फाइनल ईयर की 25 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी में मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
परिवार को सुबह मिली सूचना
पुलिस के अनुसार छात्रा शिखा बैगा की मौत की जानकारी रविवार सुबह परिजनों को मिली। जब उसकी बहन कमरे में पहुंची तो शिखा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शिखा बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मामले की जानकारी पर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
मोबाइल-टैबलेट जब्त
जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के मोबाइल और टैबलेट जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा के डिवाइस में एक संदेश पाया गया, जिसमें उसने अपने माता-पिता के प्रति भावनात्मक बातों का उल्लेख किया है और पढ़ाई से जुड़े तनाव का संकेत मिलता है। पुलिस इन्हीं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की पड़ताल कर रही है।
अवकाश पर घर आई थी
शिखा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी। रविवार को अवकाश होने के कारण वह शनिवार दोपहर पिता के साथ घर आई थी। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, पहले भी छात्रा को काउंसलिंग और सहयोग उपलब्ध कराया गया था।
कॉलेज प्रशासन का बयान
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरीश बी. रामटेक ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। कॉलेज की ओर से छात्रा को पहले भी आवश्यक सहायता दी जा रही थी। प्रशासन इस मामले में पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।
हर एंगल से की जा रही जांच
कोतवाली थाने के उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मृत्यु के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। छात्रा के डिजिटल रिकॉर्ड और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि परिवार, कॉलेज प्रशासन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!