एमबीए छात्रा से दुष्कर्म के बाद धर्म बदलने का बनाया था दबाव: शादी के लिए किया ब्लैकमेल… गंभीर धाराओं में केस दर्ज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
एमबीए की 21 वर्षीय छात्रा ने सहपाठी पर जबरन शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी हम्स पिता सादिक शेख (21), निवासी संचार नगर, कनाड़िया के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 127(2), 351(3) तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3/5 के तहत केस दर्ज कराया है।
छात्रा ने रिपोर्ट में बताया भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है। आरोपी साथ ही पढ़ता था। इसी दौरान पहचान हुई। एक दिन प्रपोज किया, उसे तुरंत मना कर दिया। कुछ समय बाद माफी मांगकर फिर बातचीत शुरू की। 26 जुलाई 2025 की शाम आरोपी उसके तेजाजी नगर स्थित घर पहुंचा। अकेला पाकर अंदर से दरवाजा बंद किया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने पर मजबूर किया। लगातार मिलने और धर्म बदलकर शादी करने का दबाव डालता था। डर और धमकियों के चलते वह किसी को कुछ नहीं बता सकी।
पीड़िता की 26 अगस्त 2025 को शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। वह लगातार धमकी देकर मिलने के लिए मजबूर करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने पूरी घटना पति को बताई। तिलक नगर पुलिस ने हम्स शेख के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।
पहले भी खा चुका जेल की हवा
पिछले दिनों हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिहादी हम्स शेख को पकड़कर तेजाजी नगर पुलिस को सौंपा था। उसे थाने ले जाया गया तो धड़ाधड़ भाजपा नेताओं के फोन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के पास आने लगे। विधानसभा क्षेत्र-5 के एक मंडल अध्यक्ष अजहर शेख ने कहा- मेरा भतीजा है... ज़रा ध्यान रखना लेकिन कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया था हिंदू बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह किसी पार्टी का हो या किसी नेता कारिश्तेदार। सूत्र बताते हैं मंडल अध्यक्ष ने कई मिनट तक मोबाइल पर आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाया, लेकिन संगठन नहीं माना था। पुलिस ने आरोपी हम्स शेख पर प्रतिद्वात्मक धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!