खबर
Top News

मास्टर प्लान तैयार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास नहीं है देखने का समय: सरकार की बेरुखी पर उठ रहे सवाल

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

19 दिसंबर 2025, 2:01 pm
शेयर करें:
मास्टर प्लान तैयार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास नहीं है देखने का समय

असमंजस के चलते शहर के विकास कार्य अटके

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
सपनों का शहर कहा जाने वाला इंदौर आज विकास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। शहर के सुनियोजित विकास के लिए अहम माना जाने वाला मास्टर प्लान तैयार तो हो चुका, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा रहा।

कारण है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसे अब तक नहीं देखा जाना। इसे लेकर इन दिनों राजनीतिक हलकों में चर्चा सरगर्म है। वहीं शहर विकास में सरकार की प्राथमिकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे तेजी से बढ़ता शहर है। इसके विकास को दिशा देने के लिए मास्टर प्लान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। शहर के भविष्य को लेकर सैकड़ों निवेशक उत्सुक हैं, लेकिन मास्टर प्लान के लंबित होने से विकास कार्यों पर विराम लग गया है।

मास्टर प्लान तैयार, समय की कमी -विजयवर्गीय
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वयं स्वीकार किया है कि इंदौर का मास्टर प्लान पूरी तरह तैयार है, लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उसे देखने का समय नहीं मिल पाया। इस बयान के बाद सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गजट नोटिफिकेशन बनाम मुख्यमंत्री का बयान
प्रदेश शासन के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। वहीं उनका कहना है कि वे जिले के प्रभारी मंत्री नहीं हैं, बल्कि जहां प्रभारी मंत्री नियुक्त नहीं है, वहां की जिम्मेदारी वे संभालते हैं। उनके इस विरोधाभासी बयान ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।

भाजपा की एकतरफा सत्ता, जनता परेशान -कांग्रेस
मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया इंदौर में विधायक, सांसद, महापौर, जिला परिषद और जनपद सभी पदों पर भाजपा का कब्जा है। इसके बावजूद शहर की जनता परेशान है। जनहित याचिकाओं में न्यायालय लगातार शासन और प्रशासन को फटकार लगा रहा है, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

स्मार्ट सिटी योजना में घोटाले का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर हुए घोटाले की पुष्टि तब हुई, जब प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश जारी किए गए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि स्मार्ट सिटी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।

हुकुमचंद मिल मामले में दोहरा मापदंड क्यों?
एडवोकेट द्विवेदी ने हुकुमचंद मिल की रजिस्ट्री को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार को 26 करोड़ रुपए से अधिक की स्टाम्प ड्यूटी का नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मप्र गृह निर्माण मंडल द्वारा स्टाम्प ड्यूटी की चोरी की गई, जिस पर पंजीयन विभाग ने धारा 48(ख) के तहत प्रकरण भी दर्ज किया है।

टैग:

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान
Top News

वीडियो देखिये, ई 20 पर सियासी घमासान:पटवारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा- जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़
Top News

देखिए वीडियो, नशे में 30 जिंदगियों से खिलवाड़:चेकिंग में पकड़ाया वोल्वो ड्राइवर; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

about 6 hours ago
नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा
Top News

नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा:18 किलोमीटर ऊपर बनी झील; चीन ने जारी की चेतावनी

about 6 hours ago
‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच
Top News

‘वीरू’ की दोस्ती का निकला चौंकाने वाला सच:पहचान छिपाने; जबरदस्ती और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप

about 6 hours ago
पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई
Top News

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

about 7 hours ago
दुर्लभ केस में कमाल
Top News

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

about 7 hours ago
कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल
Top News

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

about 7 hours ago
मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात
Top News

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

about 8 hours ago
250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर
Top News

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

about 8 hours ago
राखियों से सजी कलाई
Top News

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

about 8 hours ago
बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत
Top News

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

about 9 hours ago
डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान
Top News

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

about 10 hours ago
नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता
Top News

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

about 10 hours ago
मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे
Top News

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

about 10 hours ago
गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य
Top News

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

about 11 hours ago
वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान
Top News

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

about 11 hours ago
थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा
Top News

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

about 11 hours ago
जुलूस में क्या उड़ाया
Top News

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

about 11 hours ago
20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर
Top News

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

about 12 hours ago
चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध
Top News

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!