खबर
Top News

हाशिए पर चल रहे नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी: खरमास के बाद मप्र भाजपा संगठन में हलचल होगी तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जनवरी 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
हाशिए पर चल रहे नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
खरमास समाप्त होते ही मध्यप्रदेश की सियासत में सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर बड़े फेरबदल के संकेत मिलने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर निगम-मंडलों में नियुक्तियां और प्रदेश संगठन के विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।

खासतौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम के विस्तार को लेकर उन नेताओं की उम्मीदें फिर से जाग गई हैं, जो लंबे समय से संगठन में ‘लूप लाइन’ पर चल रहे हैं और बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं।

खरमास के बाद मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी टीम का विस्तार कर सकते हैं। ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में अहम भूमिका निभा चुके कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से संगठन में तरजीह मिलने की उम्मीद बंधी है।

बता दें कि 23 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हेमंत खंडेलवाल ने अपनी पहली टीम की घोषणा की थी, जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए थे। इसके साथ ही किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए थे।

इसके बावजूद मुख्य संगठन में कई पद अब भी खाली हैं, जिन पर नियुक्तियां होना बाकी हैं। राजनीतिक विज्ञानियों का मानना है कि भाजपा संगठन फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पहली सूची में कई बड़े और अनुभवी नेताओं के नाम शामिल नहीं होने से यह संदेश गया कि पार्टी नए चेहरों को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।

हालांकि, कुछ वरिष्ठ नेताओं को प्रशासनिक दृष्टि से अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, लेकिन कई नेता अब भी संगठनात्मक पदों की प्रतीक्षा में हैं।

खामोश हैं उपेक्षित वरिष्ठ नेता
खरमास समाप्त होने की तारीख 14 जनवरी को लेकर संगठन में बैठे नेताओं की नजरें टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद जैसे ही नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी, लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं की सुनवाई होगी। इसी उम्मीद में कई उपेक्षित अनुभव कर रहे बड़े नेता फिलहाल खामोशी से समय काट रहे हैं।

इन बड़े शहरों में अब तक कार्यकारिणी घोषित नहीं
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों सहित कई जिलों की कार्यकारिणियां अब तक घोषित नहीं हो पाई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, स्थानीय सांसदों और विधायकों की दखलअंदाजी इस देरी की बड़ी वजह मानी जा रही है। अपने-अपने समर्थकों को जिला कार्यकारिणी में शामिल कराने की कोशिशों के चलते जिला अध्यक्षों और प्रदेश नेतृत्व को संतुलन बनाने में कठिनाई आ रही है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 3 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 4 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 4 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 4 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 4 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 4 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 4 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 4 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 4 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 4 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 4 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 5 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 5 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 5 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 5 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 5 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!