खबर
टॉप न्यूज

मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड: सहायक आबकारी आयुक्त पर गिरी गाज; सरकार ने आत्महत्या के मामले को गंभीर माना

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

07 दिसंबर 2025, 1:45 pm
शेयर करें:
मंदाकिनी दीक्षित सस्पेंड

खुलासा फर्स्ट खबर का असर

शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की 
मौत में बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की खुदकुशी के मामले में आखिरकार देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर गाज गिर ही गई।

खुलासा फर्स्ट के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित करने और दिनेश मकवाना का खुदकुशी से पहले का वीडियो वायरल होने का असर ये हुआ कि सरकार ने मंदाकिनी दीक्षित को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

उल्लेखनीय है कि 8 नवंबर को देवास के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना निवासी ग्राम कनाड़िया (इंदौर) ने अपने घर पर जहर खाकर जान दे दी थी। मौत के कई दिनों बाद परिजन को उनके मोबाइल में हाईड किया हुआ एक वीडियो मिला जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए देवास की सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को जिम्मेदार बताया था।

आरोप था कि वह दिनेश मकवाना की पांच शराब दुकानों से 7.50 लाख रुपए (प्रति दुकान 1.50 लाख) महीना मांगती थी। करीब 22 लाख रुपए दे चुका दिनेश मकवाना घाटे में चल रही दुकानों के कारण और पैसे देने में असमर्थ था। इसलिए उसने वीडियो बनाकर खुदकुशी कर ली। 5 दिसंबर के अंक में खुलासा फर्स्ट ने मामले को मेरी मौत की जिम्मेदार मंदाकिनी दीक्षित है शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

नतीजा ये हुआ कि प्रदेश की मोहन सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदाकिनी दीक्षित को सस्पेंड कर दिया। वाणिज्यिक कर विभाग के अनुसार आरोप प्रथम दृष्टया गंभीर हैं और सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में मंदाकिनी दीक्षित का मुख्यालय आबकारी आयुक्त ग्वालियर रहेगा। उधर, मंदाकिनी दीक्षित ने भी दिनेश मकवाना की मां संतोष मकवाना पर दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए नवंबर माह में ही देवास एसपी से शिकायत की थी।

हर तरह की जांच के लिए तैयार, आरोप पूरी तरह निराधार
ना तो मैं कभी शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना से व्यक्तिगत तौर पर मिली ना उनसे किसी भी तरह से कोई फोन पर संपर्क हुआ। मैंने कभीं कोई व्यक्तिगत राशि की डिमांड नहीं की। समय-समय पर विभागीय बैंक गारंटी, माल इशू को लेकर शासन द्वारा निर्धारित फीस जमा करने के लिए मेरे कार्यालय द्वारा दिनेश को अवगत कराया जाता था।

मुझ पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार है। मुझसे 2 करोड़ की डिमांड कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है। मैंने इसकी पुलिस में शिकायत की है। मैं सभी तरह की जांच के लिए तैयार हूं। मेरी सीडीआर, बैंक अकाउंट चेक किए जा सकते हैं। पुलिस दिनेश के डेढ़ माह पहले बनाए सुसाइड के वीडियो के आधार पर एकतरफा निर्णय ना ले।

मंदाकिनी दीक्षित (पूर्व देवास जिला सहायक आबकारी आयुक्त)

पुलिस की जांच में आई तेजी
उधर, दिनेश मकवाना की मौत के बाद कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। हालांकि शुरूआती दिनों में जांच बहुत धीमी चल रही थी, लेकिन दिनेश का वीडियो वायरल होने और दिनेश की मां संतोष और पत्नी कविता के बयान होने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आ गई है। दोनों ने मंदाकिनी दीक्षित के खिलाफ बयान दिए हैं।

वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो ठेकेदार दिनेश की मौत का वीडियो जांच का आधार बना तो आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित पर केस दर्ज होना तय है। हालांकि बताया जा रहा कि वीडियो दशहरे के पहले का है और उसने खुदकुशी 8 नवंबर को यानि करीब महीने या सवा महीने बाद की।

यानि वीडियो बनाने के बाद उसका जान देने का मन बदल गया, लेकिन उसने बाद में आत्महत्या कर ही ली। इस बीच उसकी मनोदशा कैसी थी। पुलिस उसकी कॉल डिटेल (जिसमें उसकी मंदाकिनी दीक्षित से बात होती थी) और उसकी करणावत ग्रुप (ग्राम करणावत और ग्राम डेरिया साहू), चापड़ा ग्रुप (चापड़ा-ए और चापड़ा-बी) और डबल चौकी की पांच दुकानों के कर्मचारियों के बयान लेंगी जो कि जांच में महत्वपूर्णं होंगे।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 5 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 6 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 6 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 6 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 6 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 7 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 7 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 7 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 7 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 7 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 7 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 7 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 7 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 7 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 7 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 7 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!