खबर
Top News

BRTS पर सुनवाई के दौरान बड़ा खुलासा: ठेकेदारों से मांगा जा रहा 40 प्रतिशत कमीशन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जनवरी 2026, 6:38 pm
शेयर करें:
BRTS पर सुनवाई के दौरान बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में BRTS और ट्रैफिक समस्या को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर एक बार फिर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में अहम सुनवाई हुई। करीब एक घंटे तक चली इस सुनवाई में जहां अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया, वहीं अदालत कक्ष में एक ऐसी चर्चा भी हुई जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

सुनवाई के दौरान ‘कमीशन’ की खुसर-फुसर
हाईकोर्ट द्वारा आदेश लिखवाए जा रहे थे, उसी दौरान याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के बीच आपसी बातचीत शुरू हुई। जिसमे कहा गया कि पहले ठेकेदारों से 20 फीसदी कमीशन लिया जाता था, लेकिन अब यह बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है।

इसी वजह से ठेकेदार काम बीच में छोड़ रहे हैं। यह बातचीत भले ही ऑन रिकॉर्ड न आई हो, लेकिन हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसका ऑडियो वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। चर्चा में यह भी कहा गया कि अब इस तरह की बातों को खुले तौर पर कहना संभव नहीं है।

कौन-कौन रहा कोर्ट में मौजूद
इस महत्वपूर्ण सुनवाई में हाईकोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त IAS क्षितिज सिंघल, ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी, PWD अधिकारी और BRTS रेलिंग हटाने के ठेकेदार दिनेश यादव व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे।

ठेकेदार ने क्यों छोड़ा काम?
ठेकेदार दिनेश यादव की फर्म की ओर से कोर्ट को बताया गया कि टेंडर में जिस गुणवत्ता और मात्रा का स्क्रैप बताया गया था, वास्तविकता उससे काफी कम निकली। बस स्टैंड पर जहां 12 टन स्क्रैप निकलने की उम्मीद थी, वहां केवल 8 टन ही मिल रहा है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसी कारण काम छोड़ा गया।

इस पर हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह जनहित का मामला है और इस आधार पर काम रोका नहीं जा सकता। अदालत ने निर्देश दिए कि ठेकेदार निगमायुक्त के साथ बैठक कर समाधान निकाले।

मुख्य सचिव को सुलझाने होंगे नीतिगत मुद्दे
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि एलिवेटेड कॉरिडोर और BRTS जैसे विषय नीतिगत हैं और स्थानीय स्तर पर समाधान संभव नहीं दिख रहा। अदालत ने निर्देश दिए कि मुख्य सचिव, नगरीय प्रशासन विभाग और PWD विभाग के साथ बैठक कर इस पर अंतिम निर्णय लें।

इंदौर को प्रयोगशाला बना दिया गया है
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागडिया ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इंदौर को प्रयोगशाला बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर योजना 2019 की है, जिसका भूमिपूजन जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

लेकिन अभी भी इसके पूरा होने में कई साल लग सकते हैं। इस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि दिसंबर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है और फरवरी से PWD द्वारा काम शुरू किया जाएगा।

डिवाइडर और BRTS पर क्या निर्देश मिले
अधिकारियों ने कोर्ट को जानकारी दी कि BRTS की कुल लंबाई 11.20 किमी है। इसमें से 6 किमी LIG से नवलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर में शामिल है। शेष 3.20 किमी हिस्से में अप्रैल तक सेंट्रल डिवाइडर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। एक ओर की रेलिंग हटाई जा चुकी है।

ग्रीन कॉरिडोर पर भी जोर
हाईकोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी शामिल थे, ने ग्रीन कॉरिडोर की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपात सेवाओं के लिए सुगम रास्ता होना जरूरी है, जैसा अन्य बड़े शहरों में होता है।

28 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता मनीष यादव, AAG राहुल सेठी सहित अन्य पक्षकार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

5 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

10 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

18 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

22 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

25 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

26 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

32 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

41 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!