पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार; 68 लाख का सोना-चांदी बरामद
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने लूट और डकैती की वारदातों में शामिल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 450 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी बरामद की है। जब्त आभूषणों की कुल कीमत 68 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
रिमांड के दौरान हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस ने आरोपियों को पहले रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर चोरी और लूट का माल बरामद किया गया। सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने किया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
तेजाजी नगर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश बघेल पिता अर्जुन बघेल, निवासी अलीराजपुर, पंकज पिता भाग, निवासी टांडा, शेरू वसुनिया पुत्र हरू वसुनिया, निवासी टांडा के रूप में हुई है।
कई थाना क्षेत्रों में की थी वारदातें
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इसके अलावा बड़गौदा और पीथमपुर में भी इनकी आपराधिक गतिविधियों की पुष्टि हुई है।
तीन महीने से चल रही थी निगरानी
पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों पर करीब तीन महीने से लगातार नजर रखी जा रही थी। पुख्ता सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले
मुख्य आरोपी आकाश बघेल के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और स्पष्ट होती है।
लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आकाश बघेल पर लूट और डकैती के करीब 7 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। शेरू वसुनिया पर 6 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी है। पंकज के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है।
सोमला गैंग से भी जुड़ाव
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का बाणगंगा डकैती कांड के आरोपी सोमला गैंग से संपर्क रह चुका है। तेजाजी नगर पुलिस आकाश बघेल के खिलाफ पहले भी दो बार कार्रवाई कर चुकी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!