आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: बड़े उद्योगपति की फैक्ट्री की सील; इस मामले में लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
जिले के सेहतगंज क्षेत्र में स्थित सोम डिस्टलरीज को बुधवार देर रात आबकारी विभाग ने सील कर दिया। यह कार्रवाई करीब दो साल पुराने देपालपुर नकली शराब और फर्जी परमिट मामले में अदालत के आदेश के तहत की गई है।
फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए थे
जानकारी के अनुसार, अदालत ने सोम डिस्टलरीज का लाइसेंस निलंबित करते हुए फैक्ट्री को सील करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं आदेशों के पालन में बुधवार शाम आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सहित भोपाल से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने सेहतगंज स्थित फैक्ट्री पहुंचकर सीलिंग की कार्रवाई की।
देपालपुर केस में आया था सख्त फैसला
उल्लेखनीय है कि नकली शराब परिवहन परमिट और अवैध शराब सप्लाई से जुड़े मामले में अपर सत्र न्यायाधीश, देपालपुर ने प्रकरण क्रमांक 21/2021 (फाइलिंग 975/2021) में 23 दिसंबर 2023 को अहम फैसला सुनाया था।
इस फैसले में मेसर्स सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड, सेहतगंज (रायसेन), मेसर्स सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड, रोजराचक (रायसेन) के प्रतिनिधियों और डायरेक्टर्स को दोषी ठहराते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी।
इन अधिकारियों पर गिरी थी गाज
अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए लोगों में उमाशंकर शर्मा, जी.डी. अरोरा, दिनकर सिंह, मोहन सिंह तोमर, दीनानाथ सिंह शामिल हैं। ये सभी सोम डिस्टलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड से जुड़े बताए गए हैं।
कूट रचना का खुलासा
अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर परमिट क्रमांक 10363 ट्रक क्रमांक MP 09 HF 5185 की बिल्टी सहित कई परमिट बुक की कूटरचना की थी। जांच में सामने आया कि अलग-अलग लोगों द्वारा सैकड़ों फर्जी शराब परिवहन परमिट बनाए गए, जिनका उपयोग कर खुद को या कंपनी को अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया।
फर्जी परमिट कूट रचना के आंकड़े
इसमें मदनसिंह द्वारा 5 फर्जी परमिट बुक, विरेन्द्र भारद्वाज द्वारा 272, रामप्रसाद मिश्रा द्वारा 25, प्रीति गायकवाड़ द्वारा 279, संजय गोहे 282, कैलाश बंगाली 29, मोहन सिंह तोमर 676, उमाशंकर 75 और दिनकरसिंह द्वारा 65 फर्जी परमिट की कूटरचना कर स्वयं को अथवा मेसर्स सोम डिस्टलरीज प्रायवेट लिमिटेड को लाभ पहुंचाने का काम किया गया था।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!