खबर
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई: कॉलोनाइजर और भू-स्वामी पर केस दर्ज; कलेक्टोरेट में बंधक प्लॉट बेचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 फ़रवरी 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
EOW की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शहर में रियल एस्टेट से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलोनाइजर और भूमि स्वामी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

प्लॉटों को नियमों की अनदेखी कर बेच दिया
आरोप है कि कलेक्टोरेट से विकास अनुमति लेने के बदले जिन भूखंडों को बंधक रखा गया था, उन्हीं प्लॉटों को नियमों की अनदेखी कर बेच दिया गया।

किसके खिलाफ दर्ज हुआ केस
ईओडब्ल्यू की जांच के बाद बजरंग पालिया, तहसील सांवेर स्थित “श्री श्याम विहार कॉलोनी” से जुड़े मामले में मेसर्स राज बिल्डकॉन के संचालक राधेश्याम मुजाल्दे, भूमि स्वामी फर्म मेसर्स श्याम कृपा रियलिटी के संचालक अर्जुन सिंह राजपूत और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318, 336, 338, 340 और 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विकास मंजूरी के बदले रखे गए थे 39 प्लॉट बंधक
ईओडब्ल्यू के अनुसार, ग्राम बजरंग पालिया में स्थित “श्री श्याम विहार कॉलोनी” को 26 दिसंबर 2020 को इंदौर कलेक्टोरेट की कॉलोनी सेल से विकास अनुमति मिली थी। इस अनुमति के बदले कॉलोनी के कुल 39 भूखंडों को बंधक रखा गया था, जो शासन के स्वामित्वाधीन माने जाते हैं।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि कॉलोनी का कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र अब तक जारी नहीं हुआ था, इसके बावजूद बंधक रखे गए कुछ भूखंडों का विक्रय कर दिया गया।

कौन से बंधक प्लॉट बेचे गए
जांच में सामने आया कि बंधक भूखंड क्रमांक 14 और 15 को कॉलोनाइजर राधेश्याम मुजाल्दे ने बेचा, जबकि भूखंड क्रमांक 153 का विक्रय भूमि स्वामी अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा किया गया। ईओडब्ल्यू का कहना है कि आरोपियों को यह पूरी जानकारी थी कि ये भूखंड बंधक हैं और मध्यप्रदेश शासन के अधीन हैं, फिर भी नियमों का उल्लंघन कर बिक्री की गई।

जांच जारी
ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार यह मामला गंभीर आर्थिक अपराध से जुड़ा है और इसमें अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

2 minutes ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 18 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 18 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 18 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 19 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 19 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 19 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 19 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 19 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 19 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 19 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 19 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 19 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 19 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 19 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!