महाजन ने आईपीएस एकेडमी से फर्जी साइन कर एक करोड़ निकाले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर संस्था के भवन पर कब्जा जमाकर इंडो किड्स स्कूल चलाने वाले राजेंद्र नंदलाल महाजन पर एक और आरोप लगा है। वो आईपीएस एकेडमी का मैनेजर भी है और यहां उसने फर्जी साइन कर करीब एक करोड़ का गबन किया है।
आईपीएस के कर्मचारियों परीक्षित गंगराड़े, विजय पाटीदार, कमलेश गुर्जर ने कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में इसकी शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा कि 2010 में वे आईपीएस स्कूल में नौकरी पर लगे थे और मैनेजर राजेंद्र पिता नंदलाल महाजन उन्हें शिक्षकीय कार्य के अलावा अन्य कार्यों के लिए बाहर भेजता था।
महाजन ने आईपीएस सहकारी संस्था में उनके खाते खोले थे, जिसमें वो वेतन जमा करता था, लेकिन उसमें से वेतन निकालने नहीं देता था। हम समझते थे कि ऐसा इसलिए कर रहा है, क्योंकि वेतन बचत खाते में जमा हो रहा है।
कुछ दिन बाद पता चला कि महाजन ने हमारी फर्जी साइन करके हमारे पैसे निकाल लिए हैं। ये राशि एक करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में करने गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले में राजेंद्र महाजन का कहना है कि उसका आईपीएस एकेडमी से कोई लेना-देना ही नहीं है। वो तो तिलक नगर में इंडो किड्स स्कूल चलाता है, लेकिन स्कूल के
ब्रोशर पर लिखा है कि इंडो किड्स स्कूल आईपीएस एकेडमी की ही संस्था है।
बच्चों के भी खाते संस्था में खुलवा रखे थे
तीनों शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे पेशे से किसान भी हैं, लेकिन फसलों से मिला पैसा भी उसी खाते में जमा कराते थे और बच्चों के भी खाते संस्था में खुलवा रखे थे। ये सारा पैसा महाजन ने जालसाजी करके निकाल लिया। मामले में महाजन ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
शिकायतकर्ताओं की मांग है कि महाजन हमारे एक करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि निकालकर खा गया है। उस पर किए गए हस्ताक्षर की फोरेंसिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत एकेडमी के संचालक अचल चौधरी से भी की थी, लेकिन उन्होंने सहकारी संस्था से कोई संबंध न होने की बात कही।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!