माफिया अशोक अरोरा का एमडी ड्रग्स कनेक्शन भी आया सामने: बेटा उदयपुर में पकड़ाया था; रामपुर में पकड़ाए बंजारे भी अरोरा के ही आदमी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
कुख्यात शराब माफिया और पूरे नीमच को नशे में डूबो देने वाले अशोक अरोरा का ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है। उसका बेटा अरुल एक माह पूर्व उदयपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ाया था, जिसमें एक बड़े नेता के हस्तक्षेप के बाद वो करोड़ों रुपए देकर छूटा था। ताजा मामला रामपुर का है जहां एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाई थी। यहां कुछ बंजारे 30 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए और बताया जाता है कि इन बंजारों ने अरुल अरोरा का नाम लिया था जिसे पुलिस ने दबा दिया।
उल्लेखनीय है कि शराब कारोबारी अशोक अरोरा ने पूरे नीमच जिले में अपना अवैध शराब और ड्रग्स का साम्राज्य फैला रखा है। वो जिस संपत्ति का चाहे उस पर कब्जा कर लेता है। उसके पीड़ितों की संख्या पूरे नीमच में कम नहीं है। ताजा मामला ड्रग्स का है। हाल ही में रामपुर में नारकोटिक्स विभाग ने एक फैक्ट्री पकड़ी जहां एमडी ड्रग्स रखी थी। यहां से कुछ बंजारों को पकड़ा गया जिनके पास से 30 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की।
इन बंजारों ने अरुल अरोरा का नाम भी लिया है और कहा कि ये फैक्ट्री अरुल अरोरा की है और वो ही इसका संचालन करता है। वो यहां आता-जाता भी है। ये फैक्ट्री रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया हस्तमुरार में एक खेत में बनी थी जो अवैध रूप से चल रही थी। यहां से 30 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की एमडी ड्रग्स, केमिकल्स और सामान बरामद किया गया।
जिन तीन बंजारे तस्करों को गिरफ्तार किया गया उन्होंने अशोक अरोरा के बेटे अरुल अरोरा का नाम लिया है। लेकिन पुलिस कायमी में अरुल अरोरा को बचा लिया गया है जिसके पीछे बताया जा रहा है कि तगड़ा लेनदेन हुआ है। सूत्रों का कहना है कि मामला राजस्थान के उदयपुर से जुड़ा हो सकता है, जहां अरुल अरोरा एक माह पूर्व ड्रग्स के साथ पकड़ाया था। बाद में करोड़ों रुपए देकर छूट गया था। इस फैक्ट्री पर एडीजी नारकोटिक्स केपी वेंकटेश्वरराव व डीआईजी महेशचंद जैन के नेतृत्व में नारकोटिक्स टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी थी।
लसूड़िया हस्तमुरार के खेत में मकान के अंदर बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का उत्पादन चल रहा था। अरोरा ने ये फैक्ट्री इतनी छिपा रखी थी कि किसानों को भी इसकी भनक नहीं थी। यहां से 2.7 किलो ठोस और 16 किलो लिक्विड एमडी ड्रग्स मिली थी। 70 किलो से अधिक केमिकल्स और रॉ मटेरियल जो कि ड्रग्स बनाने के काम आता है।
साथ ही, रसायन भी मिला था जिससे पता चलता है कि यहां बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का उत्पादन चल रहा है। इन सबकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 करोड़ रुपए से ऊपर बताई जाती है। यहां से निरंजन दायमा, अर्जुन गरासिया और रमेश गरासिया को पकड़ा गया था जिन्होंने अरुल अरोरा की फैक्ट्री होना कबूला था।
नीमच और इंदौर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से ठोस सबूत बरामद किए, जिसमें उत्पादन मशीनें और पैकेजिंग सामग्री शामिल है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अरुल अरोरा का नाम सामने आया था जो यहां का शराब कारोबारी अशोक अरोरा का बेटा है। एक महीने पहले राजस्थान के उदयपुर जिले के सेमली थाना क्षेत्र में अरुल अरोरा को कार में एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!