खबर
Top News

देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य मध्य प्रदेश

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 6:27 pm
शेयर करें:
देश में सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य मध्य प्रदेश

यंग इंटरप्रेन्योर फोरम समिट 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश आज देश का सबसे तेज गति से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य बन चुका है। इसका प्रमुख कारण प्रदेश की युवा शक्ति, उनकी उद्यमशील सोच, नवाचार और सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही नया इतिहास लिखती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यंग इंटरप्रेन्योर फोरम समिट 2025 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नव-उद्यमियों ने अपनी मेधा, कौशल और आधुनिक तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर न केवल स्वयं का विकास किया है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन को भी बढ़ावा दिया है। लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय उद्यमिता की विशेषता यह है कि यह केवल लाभ तक सीमित नहीं रहती, बल्कि समाज और राष्ट्र के हित से भी गहराई से जुड़ी होती है। हमारे युवा उद्यमियों ने जोखिम उठाने का साहस दिखाया है और प्रदेश के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने युवा उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो भी लक्ष्य निर्धारित करें, उसे पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ प्राप्त करें। यदि आपने शुरुआत कर ली है तो विस्तार की ओर बढ़ें और यदि विस्तार कर रहे हैं तो समाज को साथ लेकर चलें। सरकार हर कदम पर सहयोगी बनकर आपके साथ खड़ी है।

प्रदेश बनेगा इकोनॉमिक पावर
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को अपनी क्षमता से राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि नई विचारधारा से ही प्रगति के नए बीज अंकुरित होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

लोक-कल्याण के संस्कार हमारी उद्यमिता की पहचान
डॉ. यादव ने कहा कि देश उद्यमिता से आगे बढ़ता है। उद्यमों से लोगों को रोजगार मिलता है और अर्थव्यवस्था का पहिया गतिशील रहता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में निर्णायक कदम उठाए हैं। राज्य सरकार द्वारा इन्वेस्ट एमपी 3.0 पोर्टल प्रारंभ किया गया है,

जिसके माध्यम से निवेशकों को नीति, अनुमति, प्रोत्साहन और एआई आधारित फिजिबिलिटी जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो रही हैं। प्रदेश के पास एक लाख एकड़ का विशाल लैंड बैंक है, जिसे जीपीएस प्रणाली से सुदृढ़ किया गया है, ताकि निवेशकों को समय पर उपयुक्त औद्योगिक भूमि मिल सके।

इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए केंद्र की सहमति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो परियोजना को केंद्र सरकार की सहमति मिल गई है। उन्होंने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल मेट्रो शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल में मेट्रो संचालन की शुरुआत से नया इतिहास बना है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल द्वारा इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो को स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर 5,800 करोड़ रुपये की लागत के 262 विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से शुभारंभ भी किया गया।

टैग:

संबंधित समाचार

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

less than a minute ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

7 minutes ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

29 minutes ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

39 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 1 hour ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 1 hour ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 1 hour ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 1 hour ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 1 hour ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 2 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 2 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 2 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 2 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!