खबर
Indore

रास्ता भटके बच्चे के साथ 27 किमी दौड़ती रही लूसी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 फ़रवरी 2026, 3:02 pm
शेयर करें:
रास्ता भटके बच्चे के साथ 27 किमी दौड़ती रही लूसी

स्ट्रीट डॉग बना बॉडी गार्ड

जिस मोहल्ले ने उसके बच्चे छीने उसी के बच्चे के लिए दौड़ी

सुचेंद्र मिश्रा 97531-70007 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश के अलग-अलग भागों से बच्चों के गायब होने की खबरों के बीच मंगलवार शाम शहर के बंगाली चौराहे इलाके से 11 साल का अथर्व गायब हो गया था। वह घर से साइकिल चलाने के लिए निकला और फिर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसे खोजा और बाद में उसके गायब होने की एफआईआर पुलिस में दर्ज कराई।

यह कहानी केवल एक बच्चे के गायब होने की नहीं, बल्कि इंसानों द्वारा प्रताड़ित स्ट्रीट डॉग की भी है। जिस स्ट्रीट डॉग के बच्चों को मोहल्ले वाले कहीं दूर छोड़ आए थे, वही स्ट्रीट डॉग मोहल्ले के बच्चे के लिए 27 किलोमीटर तक दौड़ी।

दरअसल अथर्व साइकिल की लॉन्ग राइड लेने के चक्कर में रास्ता भूल गया और भटककर इंदौर से 27 किलोमीटर दूर शिप्रा पहुंच गया। वहां कुछ लोगों ने घबराए हुए अथर्व को देख उससे बात की, लेकिन घबराहट में वह अपने पिता का मोबाइल नंबर भी नहीं बता पाया।

इस पर उन लोगों ने उसे पास बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी, जब पुलिस अथर्व को साथ ले जाने लगी तो फीमेल स्ट्रीट डॉग बीच में आ गई और गुर्राने लगी। वह अथर्व को हाथ लगाने नहीं दे रही थी। यह डॉग अथर्व की कॉलोनी की थी। वह उसे खाना खिलाता है और उसने उसका नाम लूसी रखा है।

लूसी अथर्व के घर से 100 मीटर दूर कैलाशपुरी के शिव मंदिर के आसपास के इलाके में रहती है। जब अथर्व मंदिर जाता है तब उसे खाना खिलाता है। वह अथर्व के घर तक नहीं आती, क्योंकि उस गली में जो दूसरे कुत्ते हैं, वह आने नहीं देते, लेकिन इसके बाद भी लूसी का अथर्व के लिए लगाव कम नहीं है।

आमतौर पर वह अथर्व का पीछा नहीं करती, लेकिन मंगलवार शाम जब अथर्व साइकिल से निकला तो लूसी ने उसका पीछा किया और वह 27 किमी तक लगातार उसके पीछे दौड़ती रही।

मोहल्ले वालों ने बच्चों को फेंक दिया - मनुष्य के साथ लूसी के अनुभव बहुत अच्छे नहीं हैं। बताया गया है कि घटना के 5-6 दिन पहले ही मंदिर के आसपास के लोगों ने उसे उठाकर कहीं दूर छोड़ दिया था, लेकिन वह वापस आ गई।

कुछ दिन पहले उसने जो बच्चे दिए थे, कुछ बच्चे मर गए और तीन बच्चों को मोहल्ले वालों ने कहीं दूर ले जाकर छोड़ दिया।

हमने लूसी का वीडियो बनाया और दूसरे दिन सुबह फिर उसे देखने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। पूछने पर मंदिर के पुजारी के परिवार और आसपास वालों ने बताया कि वह यहां नहीं रहती उसे तो कुछ दिन पहले ही उठाकर कहीं दूर छोड़ आए थे। जब हमने बुधवार रात बनाया हुआ वीडियो दिखाना चाहा तो पहले तो यह कहते हुए दूर जाने लगे कि हमारा वीडियो मत बनाओ।

इससे पता चलता है कि लूसी को वहां से दूर छोड़कर आने वाले लोग कौन थे? हमने लूसी को आसपास की गलियों में ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। हालांकि दोपहर को वह वहीं मिली और शाम को भी।

कहीं छोड़ दिए जाने का खतरा
अथर्व के पिता सुधीर पंडित से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि बुधवार रात को जब अथर्व लूसी को दूध पिलाने गया था उस समय भी आसपास के कुछ लोगों ने कहा था कि तुम इसे अपने घर ले जाओ नहीं तो हम इसे फिर कहीं दूर छोड़ आएंगे।

उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि देर रात वह लोग लूसी को कहीं छोड़ आए हों। लूसी का डॉग बाइट का कोई रिकॉर्ड नहीं है। दरअसल मंदिर आने वालों को उससे यह समस्या है कि वह वहां गंदगी करती है। वहां के निवासी ने बताया कि जितनी समस्या उसे नहीं है, उससे ज्यादा उसके बच्चों से थी।

इसके चलते उसके बच्चों को दूर छोड़ दिया गया है। खास बात यह है कि हर साल लूसी जैसे स्ट्रीट डॉग कितने ही बच्चों को इस तरह से बचाते हैं, लेकिन फिर भी मीडिया, हेटर्स, सरकार और सुप्रीम कोर्ट उन्हें कटघरे में खड़ा करता है और उन्हें हमेशा के लिए जेल भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। लूसी की मुश्किलें कम नहीं हैं, लेकिन शायद इस घटना के बाद लोगों का नजरिया उसके बारे में बदल जाए।

संबंधित समाचार

मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

5 minutes ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

13 minutes ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

15 minutes ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

16 minutes ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

26 minutes ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

30 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

37 minutes ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

40 minutes ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 1 hour ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 1 hour ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 1 hour ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 1 hour ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 1 hour ago
पड़ोसी देश में सियासी संकट
Top News

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

about 2 hours ago
काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म
Top News

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

about 2 hours ago
खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला
Top News

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

about 2 hours ago
राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता
Top News

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!