प्रेम-प्रसंग युवक फांसी लगाकर दी जान: दोस्त के कमरे में फंदे पर झूलता मिला इलेक्ट्रीशियन; 3 दिन से था लापता
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर इलाके में रहने वाले 24 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने एमआईजी थाना क्षेत्र में अपने ही दोस्त के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक तीन दिन से घर नहीं लौटा था। परिवार जब तलाश में भटकते हुए उसके दोस्त तक पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य सबको हिला देने वाला था युवक फंदे पर लटका हुआ था। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर लड़की के परिवार की आपत्ति थी। पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है।
एमआईजी पुलिस के मुताबिक घटना नादिया नगर स्थित एक मकान की है, जहां आयुष राजपूत (24) निवासी मयूर नगर, मूलतः खिरकिया (जिला हरदा) ने आत्महत्या कर ली। आयुष इलेक्ट्रीशियन था। उसके भाई आदर्श ने बताया कि आयुष तीन दिनों से घर नहीं आया था।
वह अक्सर सांवेर रोड पर रहने वाली बहन के पास रुक जाता था, इसलिए परिवार को लगा वह वहीं होगा, लेकिन बहन ने भी उसके नहीं आने की जानकारी दी। इसी बीच आदर्श ने भाई के दोस्त राज को फोन किया, जिसने बताया कि आयुष ने उसके कमरे पर आने की बात कही थी।
जब बार-बार कॉल करने पर भी आयुष का फोन रिसीव नहीं हुआ तो राज स्वयं कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह गहराया और दरवाजा तोड़ा तो अंदर आयुष की लाश फंदे पर लटकी मिली।
प्रेम-प्रसंग बना तनाव का कारण?
आदर्श के अनुसार आयुष का खिरकिया में ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। परिवार को आशंका है कि इसी मानसिक तनाव ने आयुष को यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
पुलिस के मुताबिक आयुष के माता-पिता अब नहीं हैं। परिवार में केवल भाई और बहन हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आयुष ने तीन दिन में कहां-कहां समय बिताया और किससे संपर्क किया। मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। प्रेम-प्रसंग वाले एंगल को भी विशेष रूप से खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!