डीआरपी लाइन में शराब को प्रमोट करने वाली हरकत: पुलिस की साख पर चोट
Khulasa First
संवाददाता

पुलिसकर्मी ने वीडियो बनाकर वायरल किया
खुलासा फर्स्ट…इंदौर
एक ओर पुलिस अफसर शहर में अनुशासन और नशामुक्ति मुहिम चलाने में जुटे हैं, दूसरी ओर कुछ पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाल रहे हैं जो विभाग की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
डीआरपी लाइन स्थित पुलिस परिसर में एक पुलिसकर्मी ने ऐसा वीडियो बनाया, जिसमें बाइक पर बिना हेलमेट तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। शराब की बोतल दिखाकर साथी को साथ चलने के लिए प्रेरित करने जैसी हरकत है। वीडियो पुलिसकर्मी जयवीर सिकरवार ने अपने विशाल फॉलोअर्स वाले अकाउंट पर अपलोड किया था। जयवीर सिकरवार के सोशल मीडिया पर 4.46 लाख फॉलोअर्स हैं। वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों तक पहुंच गया।
बाद में इसे डिलीट कर दिया गया, लेकिन देर हो चुकी थी। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी बीडीएस और डॉग स्क्वॉड में तैनात है। जयवीर के साथ दोस्त पुलिसकर्मी कुलदीप और एक अन्य साथी हैं। सभी पुलिस लाइन में पदस्थ हैं।
नियमों के अनुसार पुलिस परिसर में इस तरह नशे को प्रेरित करने वाला वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना विभागीय आचरण के खिलाफ है। अधिकारियों के अनुसार ऐसी गतिविधियां पुलिस की साख पर सीधी चोट हैं। सूत्रों के अनुसार, विभाग दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारी इस तरह की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी जल्द जारी कर सकते हैं।
अफसरों की मुहिम पर पानी फेर रहा गलत कंटेंट
पुलिस शहर में नशे पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। कमिश्नर के निर्देश पर देर रात तक चेकिंग की जा रही है। हेड कॉन्स्टेबल संजय राठौर जैसे पुलिसकर्मी मोहल्लों में जाकर जागरूकता, क्राइम ब्रांच के अफसर राजेश दंडोतिया स्कूल–कॉलेजों में सेमिनार, डीसीपी ज़ोन-4 आनंद कल्यादगी के ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम चलाते हैं। खुद पुलिस कमिश्नर कई अभियानों में शामिल होते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने विभाग को असहज स्थिति में डाल दिया है।
डांसिंग कॉप का उदाहरण ताजा
कुछ समय पहले शहर के चर्चित ‘डांसिंग कॉप’रणजीत भी सोशल मीडिया विवाद में घिर चुके हैं। एक युवती पर टिप्पणी से मामला बढ़ा और विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच का सामना कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई करने की तैयारी में थे आरोपी

सुप्रीम कोर्ट बोला मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करें:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज फिर मैदान में सीजेपी

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच का चढ़ा खुमार:टीम इंडिया की जर्सी खरीदने प्रशंसकों में मची होड़

नर्मदा-मालवा-गंभीर परियोजना में बड़ा फर्जीवाड़ा:तीन बार फूटी पाइपलाइन; जर्जर हो रहा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

2 अलग-अलग मामलों में दो की मौत:प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या; युवक ने लगाई फांसी

डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप:संचालक की पत्नी और बेटा भी आरोपी; जंगल में मिले मवेशी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!