खबर
Top News

लावारिस हुई जिंदगी, मगर मौत को मिला सम्मान: सैटेलाइट जंक्शन की खामोश त्रासदी और इंसानियत की मिसाल बना इंदौर

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

20 दिसंबर 2025, 6:24 pm
शेयर करें:
लावारिस हुई जिंदगी, मगर मौत को मिला सम्मान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित सैटेलाइट जंक्शन में उस वक्त गहमागहमी बढ़ गई, जब एक बंद मकान से उठती बदबू ने लोगों को भीतर झांकने पर मजबूर कर दिया। दरवाजा खुलते ही जो मंजर सामने आया, उसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर दिया। मकान के अंदर कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी स्मृति परनवाल के सड़े-गले शव पड़े थे। अनुमान है कि दोनों की मौत करीब 15 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन इस लंबे समय में न कोई परिजन आया, न कोई परिचित और न ही कोई ऐसा, जिसने उनकी खैरियत जानने की कोशिश की।

पुलिस जांच में और भी पीड़ादायक सच सामने आया कि परनवाल दंपति के परिजन ने उनके शव लेने से साफ इंकार कर दिया। चार भाइयों में से एक कन्हैयालाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। कई साल पहले वे पत्नी स्मृति के साथ इंदौर आकर बस गए थे। धीरे-धीरे उन्होंने न सिर्फ पड़ोसियों से दूरी बना ली, बल्कि परिजन से भी संपर्क लगभग खत्म कर दिया था।

मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें कन्हैयालाल के बड़े भाई का मोबाइल नंबर दर्ज था। लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने जब उन्हें फोन कर कन्हैयालाल और स्मृति की मौत की सूचना दी और इंदौर आने को कहा, तो जवाब और भी ज्यादा चुभने वाला था।

बड़े भाई ने आने से इंकार करते हुए पुलिस से ही दोनों का दाह संस्कार करने को कह दिया। महीनों में एक-दो बार बात होने का हवाला देकर रिश्तों की जिम्मेदारी से उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।

गुरुवार को मिले दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाना है, लेकिन उससे पहले यह साफ हो चुका था कि यह दंपति न सिर्फ जीवन में, बल्कि मृत्यु के बाद भी पूरी तरह लावारिस हो चुके हैं। ऐसे वक्त में, जब अपनों ने मुंह मोड़ लिया, तब इंसानियत ने दस्तक दी।

सूचना मिलते ही सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति आगे आई और वह कर दिखाया, जो शायद एक संवेदनशील समाज को करना चाहिए। संस्था के स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव, प्रचार या शोर-शराबे के मौके पर पहुंचे और पूरे मानवीय भाव के साथ जिम्मेदारी संभाली।

संस्था के मार्गदर्शक करीम खान, जय्यु जोशी, फिरोज खान और सुरेश मोरे के नेतृत्व में टीम ने पुलिस और प्रशासन से समन्वय बनाकर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्हैयालाल व स्मृति परनवाल का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया गया।

श्मशान की उस खामोशी में उठी प्रार्थनाएं सिर्फ दो आत्माओं की शांति के लिए नहीं थीं, बल्कि उन टूटते रिश्तों और मरती संवेदनाओं के खिलाफ एक मौन सवाल भी थीं।

यह अंतिम संस्कार केवल एक औपचारिक प्रक्रिया के बजाय उन दो जिंदगियों को दिया गया सम्मान था, जो शायद जीते-जी कभी उन्हें नसीब नहीं हुआ। सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति कई वर्षों से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार, बेसहारा बुज़ुर्गों की सेवा, गरीबों को भोजन, ठंड में कंबल वितरण और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद में निरंतर अग्रसर है। धर्म, जाति या पहचान से ऊपर उठकर यह संस्था सिर्फ इंसान को इंसान मानकर सेवा करती है।

इंदौर संवेदनाओं और इंसानियत का शहर...यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि इंदौर सिर्फ स्वच्छता वाला ही नहीं, बल्कि संवेदनाओं और इंसानियत का भी शहर है। ऐसी संस्थाएं समाज की वह धड़कन हैं, जो यह भरोसा दिलाती हैं कि अगर अपनों ने साथ छोड़ दिया, तो इंसानियत अब भी जिंदा है।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

3 minutes ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

5 minutes ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

12 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

21 minutes ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

27 minutes ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

32 minutes ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

34 minutes ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

39 minutes ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

42 minutes ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 1 hour ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 1 hour ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 1 hour ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 1 hour ago
सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण
Top News

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

about 1 hour ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 1 hour ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 1 hour ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!