सहारा सिटी सहित कई कॉलोनियों में तेंदुए और डकैतों की दहशत कायम: बायपास क्षेत्र में जान-माल की सुरक्षा को गम्भीर खतरा
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बासपास को अतिविकसित क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन हकीकत ये है कि इस पर बसी कॉलोनियों को बिल्डरों-डेवलपरों ने बेहद असुरक्षित बनाया है, जिससे लोग दहशत में हैं। यहां कभी तेंदुआ घुस आता है तो कभी डकैत बड़े आराम से डाका डालकर निकल जाते हैं।
इनके अलावा इन कॉलोनियों में आए दिन जहरीले जानवर निकलते हैं, जिससे रहवासियों की जान-माल का खतरा है। स्थिति ये है कि बिल्डर कंपनियां इस भीषण समस्या की ओर ध्यान नहीं देना चाहतीं, नतीजा ये कि लोग बायपास की कॉलोनियों से घर छोड़कर भाग रहे हैं।
दो दिन पूर्व सहारा सिटी में तेंदुआ देखा गया, लेकिन वो अब तक नहीं पकड़ा जा सका। स्थिति ये है कि रहवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। डर के मारे वे कालोनी से बाहर नहीं निकल पा रहे। रहवासियों का कहना है कि शाम 5 बजे के बाद वे टहलने के लिए भी घर से बाहर नहीं निकल रहे।
और तो और, वे घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर घर में कैदी जैसा जीवन जी रहे हैं। वे अच्छे और सुरक्षित आवास की चाह में बायपास की कॉलोनी में रहने आए थे, लेकिन यहां तो और भी ज्यादा असुरक्षा है। उनका गुस्सा कालोनाइजरों-बिल्डरों-डेवलपरों पर है।
डाका पड़ने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं
सवाल सहारा सिटी होम्स का ही नहीं है, अन्य कॉलोनियों में भी असुरक्षा की स्थिति है। बायपास की इन कालोनियों में डाका पड़ने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। सवाल ये है कि जब इन कालोनियों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है तो फिर डकैत या चोर-उठाईगिरे कैसे घुस आते हैं?
जाहिर है कि बिल्डरों-डेवलपरों ने रहवासियों को सुविधाएं बोलने के बावजूद नहीं दी है। रहवासियों ने बताया कि तमाम कालोनियों में सांप, बिच्छू समेत तमाम जहरीले जानवरों का निकलना आम बात है। कब किस सडक़ पर कोई जहरीला जानवर मिल जाए, कोई भरोसा नहीं।
डर के मारे घर से बाहर कालोनी के गेट तक बेहद संभलकर आना-जाना पड़ रहा है। खासकर, बच्चों-महिलाओं और बुजुर्गों को तो जान का खतरा बना ही हुआ है। कई कालोनियों में तो पक्का निर्माण भी नहीं है, खुला मैदान है जो और भी खतरनाक है क्योंकि वहां जहरीले जानवरों ने अपने बिल बना रखे हैं।
जबकि बिल्डरों ने तमाम सुविधाओं का वादा किया था। सहारा सिटी होम्स में पहली बार तेंदुआ दिखा हो, ऐसा नहीं है। इससे पूर्व इसी कालोनी समेत अन्य कालोनियों में तेंदुए-सियार आदि दिखे हैं। इस लिहाज से इन कालोनियों में जान-माल का खतरा बना हुआ है। बिल्डरों-डेवलपरों की नाकामी और लापरवाही की सजा रहवासियों को भुगतना पड़ रही है।
तेंदुए के पगमार्क मिले,आज पिंजरा लगाएंगे
डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सहारा सिटी होम्स में तेंदुए और शावकों के पगमार्क मिले हैं, जिससे पता चलता है कि उनका मूवमेंट कॉलोनी में है। दो दिन से हमारी टीम मुआयना कर रही है। आज पिंजरा लगाएंगे और तेंदुए जहां भी छिपा है, उसे बाहर निकालने की कोशिश करेंगे।
भ्रामक विज्ञापन देकर लुभाते हैं
बायपास की कालोनियों में असुरक्षा और असुविधाएं हैं लेकिन बिल्डर कंपनियां भ्रामक विज्ञापन देकर लुभाती हैं। विज्ञापनों में दावे तो कई किए जाते हैं लेकिन जमीन पर एक भी दावा और वादा पूरा नहीं होता। रहवासियों के प्राण संकट में ही रहते हैं। बायपास की कालोनियों में कभी भी कोई बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!