बाउंड्री कूदकर घर में घुसा तेंदुआ: सीसीटीवी में हुआ कैद; लोगों में दहशत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
तेंदुओं की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। जंगलों से निकलकर तेंदुए अब रिहायशी इलाकों में भी दिखाई देने लगे हैं। ताजा मामला आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) परिसर का है, जहां सरकारी आवासों में तेंदुए की मौजूदगी से कर्मचारियों और उनके परिवारों में डर का माहौल है।
ओएफके कर्मचारी के घर में घुसा तेंदुआ
आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कर्मचारी राजू मीणा के सरकारी आवास में देर रात एक तेंदुआ घुस आया। यह पूरी घटना उनके घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
गेट कूदकर अंदर दाखिल हुआ तेंदुआ
जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की रात करीब 2:14 बजे तेंदुआ घर के गेट को आसानी से लांघकर अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह कुछ देर तक घर के परिसर में चहलकदमी करता दिखाई देता है और फिर पीछे के रास्ते से निकलकर जंगल की ओर भाग जाता है।
11 सेकंड के CCTV वीडियो ने बढ़ाई चिंता
करीब 11 सेकंड के वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ बिना किसी डर के ऊंची बाउंड्री को कूदकर घर के अंदर आता है। उसकी फुर्ती और बेखौफ अंदाज ने स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद आयुध निर्माणी खमरिया के कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन और सुरक्षा विभाग से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, अतिरिक्त लाइटिंग और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके।
डीएफओ ऋषि मिश्रा का कहना है-
यह सही है कि जबलपुर में लगातार तेंदुए की संख्या बढ़ाने के कारण उनकी चहलकदमी भी रिहायशी इलाके में हो रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए ने शहरी क्षेत्र में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है।
जिले में 30 से अधिक तेंदुओं की संख्या है। वन विभाग की टीम भी उस जगह पर तैनात लगातार रहती है, जहां पर की अधिकतर तेंदुओं का मूवमेंट होता है।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!