अनिका का जीवन बचाने अधिवक्ता भी आए आगे: कोई नकदी नहीं दे सका तो सोने की अंगूठी दे गया
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दो साल की मासूम अनिका शर्मा का जीवन बचाने का अभियान एक आंदोलन का रूप ले चुका है। हर कोई मदद देकर बेबी अनिका का जीवन बचाने के जीवनरक्षक यज्ञ में अपनी आहुति देने को आतुर है। स्थिति ये है कि अब लोग खुद फोन कर टीम अनिका के लोगों को बुला रहे हैं ताकि यथासंभव मदद दे सकें।
कल टीम अनिका ने जिला कोर्ट में अधिवक्ताओं से आर्थिक मदद की अपील की। अधिवक्ताओं को बताया गया कि अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। दुनियाभर में 17 बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। इसका इलाज इंजेक्शन ही है, जो 9 करोड़ में आता है और अमेरिका में उपलब्ध होता है।
फिलहाल नई दिल्ली के एम्स अस्पताल से अनिका का इलाज चल रहा है और जो भी राशि मिल रही है अस्पताल के खाते में जमा की जा रही है। अधिवक्ताओं ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और अपनी ओर से मदद देने की शुरुआत की।
अभियान संयोजक अनीश पांडे ने बताया कि देखते ही देखते खासी रकम एकत्र हो गई है। अधिवक्ताओं ने अनिका का जीवन बचाने की ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि वो दीर्घायु हो और उसे जीवन में किसी कष्ट का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लखनलाल यादव भी मौजूद थे। बड़ा बांगड़दा रोड स्थित 60 फीट रोड के रहवासियों और दुकानदारों ने भी बेबी अनिका के लिए राशि एकत्र करने का अभियान चलाया।
अनिका से इतनी हमदर्दी...!
बेबी अनिका के प्रति संवेदनशीलता की पराकाष्ठा भी देखने को मिली, जबकि राशि एकत्रिकरण अभियान के दौरान किसी ने सोने की अंगूठी दे दी। पांडे ने बताया कि किसी के पास नकद राशि नहीं रही होगी और उसके मन में अनिका के प्रति हमदर्दी होगी तो उसने अपनी अंगुली से निकालकर सोने की अंगूठी ही भेंट कर दी।
अंगूठी देखकर कैंपेन कर रहे साथी भी चकित रह गए और दानदाता के प्रति आभार व्यक्त किया। अंगूठी को आज ज्वेलर्स को देकर चेक कराया जाएगा। कल सनी तिवारी ने भी अपने बेटे के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में अनिका की सहायता के लिए 5001 रुपए की नकद राशि प्रदान की। इस पर टीम अनिका की ओर से उनका धन्यवाद अदा किया गया।
..और महिलाएं चल पड़ी मिशन पर
बेबी अनिका का जीवन बचाने का जुनून हर वर्ग में दिख रहा है। रुस्तम नगर क्षेत्र में महिलाएं जनसंपर्क पर निकल गईं और घर-घर जाकर राशि एकत्र की। कई महिलाओं के समूह ने घर-घर पहुंचकर महिलाओं को समझाया कि किस तरह मासूम बच्ची जीवन और मृत्यु के बीच झूल रही है।
उसका जीवन बचाना हमारा न केवल सामाजिक बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। इस पर महिलाएं द्रवित हो गईं और जो भी बन पड़ा अपनी ओर से मदद की। कैंपेन कर रही महिलाओं ने उनका धन्यवाद अदा किया और कहा कि आपका ये दान किसी मासूम का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस दौरान क्षेत्र में दया-करुणा का ऐसा भाव नजर आया कि लोग अपने आंसू पोंछते नजर आए। पुरुषों के मन में भी बेबी अनिका के प्रति दर्द नजर आया। सबने मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि बेबी का जीवन सुरक्षित रहे और वो सदा हंसती-खिलखिलाती रहे। इस मोहल्ले में राहुल लोदवाल व उनके साथी घर-घर से सहयोग राशि एकत्र करने का अभियान चला रहे हैं।
मातृत्व की संवेदना और मानवीय करुणा के साथ महिलाएं अनिका के बेहतर भविष्य के लिए लोगों से आर्थिक सहायता जुटा रही हैं। इस अभियान में हर उम्र और हर वर्ग के लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार सहयोग कर रहे हैं।
यह पहल न सिर्फ अनिका के जीवन के लिए आशा की किरण है, बल्कि समाज में जीवित संवेदनाओं और एकजुटता का भी प्रमाण है। बेबी अनिका के इलाज में जो भी आर्थिक मदद करना चाहता है, वह मोबाइल नंबर 98935-23017 और 62637-64231 पर संपर्क कर सकता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!