मप्र में कानून का मजाक, अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: कांग्रेस, हवाई फायरिंग, नोटों का अपमान, फर्जी मुकदमे और अवैध गिरफ्तारियों पर उठे सवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में खुलेआम कानून तोड़ा जा रहा है, लेकिन सत्ता के संरक्षण में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
एक ओर देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर देश की मुद्रा और कानून का खुलेआम अपमान करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है।
प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की- मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार देश की मुद्रा का अपमान करने वालों को संरक्षण दे रही है और खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो के पदाधिकारियों और भाजपा नेताओं द्वारा हजारों लोगों की मौजूदगी में हवाई फायर किए गए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर खुलेआम प्रचारित और प्रसारित हुए, इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
बिना अपराध युवकों को हिरासत में लिया जा रहा
द्विवेदी ने सवाल उठाया कि जब राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर कालिख फेंकने की कोशिश करने वालों, पत्थरबाजी करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो यह सीधे तौर पर अराजक सरकार की पहचान है।
उन्होंने कहा कि बिना कारण और बिना अपराध युवकों को हिरासत में लिया जा रहा है, जिस पर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय तक को टिप्पणी करना पड़ी है।
यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति किस दिशा में जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में पैकेट गवाहों से लेकर नकली मुकदमों तक का खेल चल रहा है।
निरपराध परिजन की अवैध गिरफ्तारी और बिना न्यायिक प्रक्रिया के मकान जमींदोज किए जाने पर भी गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।
भूमाफियाओं के इशारे पर साठगांठ कर नकली दस्तावेज तैयार करने वाले आदतन अपराधियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्तियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!