शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: मकान मालिक के बेटे ने किया; अब शादी से मुकरा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मकान मालिक के बेटे पर 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म और लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप लगा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले जबरदस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण करता रहा।
शादी से किया इनकार
पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने न सिर्फ इनकार कर दिया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
डर और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई, जिसके बाद वे सोमवार को उसे लेकर थाने पहुंचे।
दुष्कर्म का मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।
कमरा बदलने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा
पीड़िता भिंड जिले की रहने वाली है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। वर्ष 2024 में वह अपने पिता के साथ ग्वालियर आई थी, जहाँ वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम एच-ब्लॉक में किराए के कमरे में रह रहे थे।
पीड़िता का आरोप है कि 17 नवंबर 2024 को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब मकान मालिक का बेटा विवेक भदौरिया रात के समय उसके कमरे में आया और गलत कृत्य किया।
विरोध करने पर उसने जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद वर्ष 2025 में युवती ने मकान बदल लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी वहां भी आता रहा और उसे परेशान करता रहा।
20 दिसंबर को हुई आखिरी घटना
पीड़िता के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को आरोपी फिर उसके कमरे पर आया। जब युवती ने उससे उसकी मां से शादी की बात करने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और धमकी दी।
पुलिस का बयान
इस मामले में थाना प्रभारी महाराजपुरा यशवंत गोयल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!