लैब संचालक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण: बीच सड़क से उठाया, की मारपीट; 3 गिरफ्तार
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक पैथोलॉजी लैब संचालक का बीच सड़क से फिल्मी अंदाज में अपहरण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और सुसनेर से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
सैंपल लेने के बहाने बिछाया था जाल
जानकारी के मुताबिक, मूसाखेड़ी निवासी संदीप रेसवाल, जो 'श्योर पैथोलॉजी' के संचालक हैं, उन्हें मंगलवार को आरोपियों ने कॉल कर सैंपल लेने के बहाने एबी रोड स्थित डीबी प्राइट कट के पास बुलाया। संदीप अपने लैब टेक्नीशियन के साथ वहां पहुंचे थे, तभी कार सवार बदमाशों ने उन्हें बातचीत के लिए पास बुलाया और जबरन कार में खींच लिया। इतना ही नहीं मारपीट भी की।
पैसे का लेन-देन बना वजह
लैब टेक्नीशियन ने जब संदीप को बचाने की कोशिश की और अपहरण का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि यह 7 लाख रुपये के लेन-देन का मामला है और वह बीच में न आए। वारदात के तुरंत बाद टेक्नीशियन ने पुलिस को सूचना दी।
सुसनेर से दबोचे गए आरोपी
लसूडिया थाना प्रभारी (TI) तारेश सोनी के मुताबिक, पुलिस ने कार के नंबर और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पीछा किया। आरोपियों को सुसनेर के पास घेराबंदी कर राउंडअप किया गया।
पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी नहीं हैं, बल्कि खेती-किसानी से जुड़े हैं। संदीप और आरोपियों के बीच काफी समय से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियाँ जोड़ी जा सकें।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!