प्रेम प्रसंग में चाकूबाजी, एक घायल: आरोपी बोला- तेरे बीवी-बच्चे अब मेरे हैं, बजरंगियों ने दबोचा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर
भंवरकुआं चौराहे पर कल देर रात प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के बीच चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे युवक पर दो लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना से चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
महावर नगर निवासी हिमांशु चौहान ने बताया कि वह 420 के एक मामले में जेल में बंद था और हाल ही में रिहा हुआ है। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चे नहीं थे। दो दिन की खोजबीन के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी मुस्तकीम पठान नाम के युवक के साथ रह रही है।
मैंने तेरी बीवी से निकाह कर लिया है- हिमांशु के मुताबिक जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन मुस्तकीम ने उठाया और कहा कि मैंने तेरी बीवी से निकाह कर लिया है। तेरे बच्चे भी अब मेरे हैं, उन्हें भूल जा। हिमांशु ने गुजारिश की कि उसे कम से कम पत्नी और बच्चों को देखने दिया जाए, लेकिन मुस्तकीम लगातार टालता रहा। कल रात उसने हिमांशु को फोन कर भंवरकुआं चौराहे पर मिलने बुलाया। करीब 11 बजे मुस्तकीम एक साथी के साथ पहुंचा और हिमांशु को गाड़ी में बैठाकर आजाद नगर चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उस पर हमला कर दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया।
घटना के बाद हिमांशु लहूलुहान सड़क पर मदद के लिए चिल्लाया। चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भीड़ ने आरोपी मुस्तकीम पठान को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसका साथी मौके से भाग निकला। कार्यकर्ताओं ने मुस्तकीम को भंवरकुआं पुलिस के हवाले कर दिया।
पहले भी दर्ज हैं कई मामले
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि मुस्तकीम पर एमडी ड्रग्स तस्करी, बिक्री और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके रिकॉर्ड की जांच कर रही है। घटना की खबर फैलते ही विहिप-बजरंग दल रामेश्वरम जिला के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भंवरकुआं थाना पुलिस ने मुस्तकीम पठान को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी गई है, साथ ही पूरी घटना और आरोपी के पुराने आपराधिक कनेक्शन की भी जांच की जा रही है
संबंधित समाचार

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!