जेल से छूटते ही किया दोस्त का अपहरण: जाम गेट ले जाकर की पिटाई; दो लाख मांगे, पीड़ित मौका देखकर चंगुल से भागा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अपहरण की सनसनीखेज वारदात हुई। जेल से हाल ही में रिहा एक बदमाश दोस्त का अपहरण कर उसे जाम गेट तरफ ले गया। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी। मौका मिलते ही पीड़ित किसी तरह उनके चंगुल से जान बचाकर भागा और अगले दिन थाने पहुंचकर पूरी कहानी बताई। पुलिस ने अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
घटना परसों रात करीब 9 बजे की है। द्वारकापुरी क्षेत्र के अमित को उसका दोस्त नारायण उर्फ नारू बाइक पर बैठाकर तीन इमली चौराहे पर ले गया। यहां उसके साथी चीनू काला, जीतू, कृष्णकांत और अज्जू अमित पहले से कार लेकर मौजूद थे।
कार में अमित को जबरन बैठाकर जाम गेट रोड की ओर ले गए। सुनसान इलाके में पांचों ने उसकी जमकर पिटाई की और दो लाख रुपए की मांग कर धमकाया पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। मारपीट के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में लेकर द्वारकापुरी इलाके के विश्राम बाग स्थित रणजीत हनुमान मंदिर के पास आए।
वहां मौका पाकर अमित भाग निकला और घर पहुंचा। अगली सुबह परिजनों के साथ थाने गया। चोटें गंभीर होने के कारण पुलिस ने पहले उसका उपचार कराया, फिर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
तीन साल जेल में रहा नारू- टीआई मनीष मिश्र के मुताबिक मुख्य आरोपी नारायण उर्फ नारू 2022 के एक मामले में जेल में था और कुछ दिन पहले ही रिहा हुआ है। पीड़ित से पूछताछ में सामने आया नारू को पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने उसे निशाना बनाया।
पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और पकड़ने के लिए टीम गठित की है। इधर, खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया पीड़ित अमित पर भी केस दर्ज हैं, हालांकि इस घटना में वह पीड़ित है और पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल:डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान

सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव:सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा

कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय:तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी

ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा:इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा

नदियां बन रहीं सीवेज की नाली:सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी

मिलावटखोरों पर शिकंजा:खाद्य विभाग की चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई; 1 हजार किलो से ज्यादा माल मिला

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!