करणी सेना का 'जन क्रांति न्याय आंदोलन' कल: लोगों के लिए ऐसे हैं इंतजाम; प्रदेशभर से उमड़ेगा जनसैलाब
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, हरदा।
रविवार 21 दिसंबर को करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “जन क्रांति न्याय आंदोलन” को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिलों और कस्बों से हजारों कार्यकर्ता और आम नागरिक हरदा की ओर कूच कर रहे हैं।
आंदोलन में शामिल होने वालों के लिए व्यापक इंतजाम
हरदा पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्थानीय नागरिकों और समाजजनों ने उल्लेखनीय पहल की है। हरदा के आसपास स्थित नेमावर, टिमरनी, छीपावड़, खिड़कियां, सिराली और रहटगांव जैसे क्षेत्रों में जलपान और विश्राम की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
हर दिशा से आने वालों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं
इंदौर, देवास, उज्जैन और चापड़ा से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हंडिया (नेमावर) में व्यवस्था की गई है। भोपाल और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से आने वालों के लिए टिमरनी में व्यवस्था की गई है। भोपाल से नसरुल्लागंज मार्ग से आने वालों के लिए करताना।
बैतूल दिशा से आने वालों के लिए रहटगांव और टिमरनी, तो खंडवा मार्ग से आने वालों के लिए खिड़कियां, छीपावड़ और सिराली में व्यवस्थाएं की है। लगभग हर प्रमुख मार्ग पर जलपान केंद्र और विश्राम स्थल बनाए गए हैं, जो स्थानीय सहयोग का बेहतरीन उदाहरण हैं।
आंदोलन स्थल का विधिवत भूमि पूजन
इस विशाल आयोजन से पूर्व हरदा जिला करणी सेना अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत द्वारा शुक्रवार को विधि-विधान से आंदोलन स्थल का भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हरदा आगमन शुरू हो चुका है, जबकि रविवार सुबह तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।
आगे आकर सहयोग कर रहे स्थानीय नागरिक
हरदा में हो रहे इस जन आंदोलन को लेकर आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। यह पहला अवसर है जब किसी आंदोलन के लिए स्थानीय आम नागरिक स्वयं आगे आकर सहयोग कर रहे हैं। राजपूत समाज के साथ-साथ अग्रवाल, जैन, ब्राह्मण और अन्य सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
पुलिस की सख्त तैयारी
21 दिसंबर के जन क्रांति न्याय आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। पिछले एक सप्ताह से हरदा जिला पुलिस लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
सीमाओं पर पुलिस बैरिकेड्स लगाए
हरदा, टिमरनी और खिड़कियां में मार्च निकाला गया है और जिले की सीमाओं पर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर वाहनों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है।
इंदौर से सैकड़ों वाहन हरदा रवाना
शनिवार को इंदौर से 200 से अधिक दोपहिया वाहन हरदा के लिए रवाना होंगे। इंदौर अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया के कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी चारपहिया वाहनों द्वारा कार्यकर्ताओं के हरदा पहुंचने की तैयारी चल रही है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!