खबर
Top News

गवाह पार्षद पुत्र को धमकाने चाकू लेकर पहुंचा जिहादी: शाही सवारी थूक कांड के आरोपी की दादागीरी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 4:29 pm
शेयर करें:
गवाह पार्षद पुत्र को धमकाने चाकू लेकर पहुंचा जिहादी

बोला- उज्जैन वाले केस में गवाही से नहीं पलटा तो जान से मार डालूंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उज्जैन में बहुचर्चित शाही सवारी थूक कांड के आरोपी अब गवाह पर दबाव बनाने इंदौर तक आ पहुंचे। आरोपियों में से एक ने पहले गवाह पार्षद पुत्र को फोन कर धमकाया, फिर बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित पार्षद के कार्यालय पर आ धमका और चाकू के दम पर तोड़फोड़ करते हुए उपस्थित कर्मचारियों व महिलाओं को धमकाया। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पार्षद संध्या जायसवाल के पुत्र भगत सिंह नगर निवासी मासूम जायसवाल (30) उक्त मामले में गवाह हैं। उन्होंने पुलिस को की शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11.15 बजे उज्जैन निवासी शाहरुख उर्फ जलील ने फोन कर गालीगलौज करते हुए खुलेआम धमकी दी। आरोपी ने कहा कि घर से बाहर निकलकर दिखाओ, औकात दिखा दूंगा।

इसके बाद दोपहर करीब 1.55 बजे आरोपी शाहरुख उर्फ जलील अपने चार साथियों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर कार्यालय पहुंच गया। अपने एक साथी के साथ हाथ में चाकू लेकर कार्यालय में घुसा। दरवाजे को लात मारकर तोड़ा और भीतर बैठी जनता व कर्मचारियों को धमकी दी कि उज्जैन वाले केस में गवाही से नहीं पलटे तो जान से मार दूंगा।

उस समय कार्यालय में मजदूर डायरी, राशन कार्ड, पेंशन कार्ड जैसे कार्य चल रहे थे और कई महिलाएं भी मौजूद थीं। दरवाजा टूटने और धक्का-मुक्की के दौरान पास बैठी अनीता बाई, मीरा और पार्वती निवासी नरवल कांकड़ को हाथ व शरीर पर चोटें आईं।

फरियादी की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने शाहरुख उर्फ जलील पिता सलीम, निवासी नजरपुर, उज्जैन तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 232(1), 324(4), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक अलग-अलग टीमें उज्जैन सहित इंदौर के खजराना, आजाद नगर और चंदन नगर इलाके में जिहादी प्रवृत्ति के शाहरुख उर्फ जलील की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मैं ही बचा हूं मामले में आखिरी गवाहमासूम जायसवाल ने खुलासा फर्स्ट को बताया महाकाल की शाही सवारी में हुई घटना को लेकर मैं ही आखिरी गवाह हूं। दो गवाह पलट चुके हैं। शाहरुख पहले बाणगंगा थाना क्षेत्र में ही रहता था। उस पर मारपीट, चोरी, धर्म परिवर्तन सहित कब्जे के कई केस दर्ज हैं।

वह हिंदू परिवार को बाणगंगा क्षेत्र से पलायन करने पर मजबूर कर चुका है। तब परेशान रहवासियों ने हिंदू संगठन का सहारा लिया था, जिसके चलते उसे अच्छा सबक सिखाया गया। तब वह उज्जैन भाग गया था और वहां नजरपुर इलाके में रह रहा है।

उज्जैन के लोगों के टच में आने के कारण वह गवाही से पलटने के लिए मुझ पर दबाव बना रहा है। मैंने गवाही से पलटने से मना कर दिया तो पहले उसने फोन पर, फिर साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर ऑफिस में तोड़फोड़ कर मुझे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

शराबखोरी करते हुए डाली सोशल मीडिया पर रील: घटना के बाद शाहरुख उर्फ जलील पिता सलीम मुस्लमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट soyam_sharukh_maya पर एक रील स्टोरी पर पोस्ट की है, जिसमें वह और उसके 4-5 साथी शराब, बियर और सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। इस तरह आरोपी खुलेराम सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी, रील डालकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

यह था पूरा मामला
2023 में उज्जैन के टंकी चौराहा के पास भगवान महाकाल की शाही सवारी के दौरान एक इमारत की छत से कुछ लोगों ने थूका। सवारी में शामिल इंदौर निवासी सावन की शिकायत पर खाराकुआं पुलिस ने दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर और अदनान मंसूरी को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों पर धारा 295ए, 153ए, 296, 505 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद प्रशासन ने अदनान के कथित अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।\ 19 जुलाई 2023 को उज्जैन नगर निगम और पुलिस जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और ढोल-नगाड़ों के बीच उसके घर के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।

यह कार्रवाई काफी विवादों में रही। वहीं महाकाल सवारी थूक कांड को लेकर जनवरी 2024 में सुनवाई के दौरान चौंकाने वाला मोड़ आया। शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शी अपने बयानों से मुकर गए। इसके चलते इंदौर हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद एकमात्र वयस्क आरोपी अदनान मंसूरी को जमानत मिल गई। कोर्ट ने कहा पहचान परेड नहीं हुई, आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है और ट्रायल में समय लगेगा। 75 हजार रुपए के निजी मुचलके पर अदनान को जमानत दी गई थी।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 5 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 5 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 5 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 5 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 6 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 6 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 6 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 6 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 6 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 6 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 6 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 6 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 6 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 6 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 6 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 6 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 6 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 7 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!