पापों से मुक्ति और सौभाग्य का पर्व है यह: जानिये कब मनाई जाएगी यह एकादशी; क्या नहीं खाया जाता इस दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिंदू धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व है। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। जया एकादशी अथवा भौमि एकादशी 29 जनवरी( गुरुवार) को मनाई जाएगी।
मिलता है मोक्ष
धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करते हैं, उन्हें पिशाच योनि जैसी नीच योनियों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की विशेष आराधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
व्रत से जुड़ी ये है कथा
पद्म पुराण के अनुसार, एक बार देवराज इंद्र की सभा में माल्यवान (गंधर्व) और पुष्पवती (अप्सरा) का गायन-वादन चल रहा था। कामदेव के प्रभाव से उनका ध्यान भटक गया। इससे क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने उन्हें स्वर्ग से निष्कासित कर दिया और पिशाच योनि में जाने का श्राप दे दिया।
हिमालय की ठंडी कंदराओं में कष्ट भोगते हुए, माघ शुक्ल एकादशी के दिन उन्होंने अनजाने में ही निराहार रहकर केवल फलाहार किया। रात भर जागरण किया। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न हुए। उन्हें पिशाच योनि से मुक्ति दिलाकर वापस स्वर्ग में स्थान दिलाया।
व्रत के दिन करें ऐसा
पंडितों के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।
इसके साथ ही भगवान विष्णु की मूर्ति को गंगाजल से अभिषेक कर उन्हें पीले फूल, तुलसी दल, धूप और दीप अर्पित किए जाते हैं।
इस दिन तुलसी की सेवा विशेष फलदायी होती है। यह भी कि इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है।
व्रत में रात भर जागकर भजन-कीर्तन करने का विधान है, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।
मानसिक अनुशासन का पर्व भी
जया एकादशी का पर्व मानसिक अनुशासन और इंद्रिय संयम की सीख भी देती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के अनजाने में किए गए पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
प्रारंभ और अंत
जया एकादशी का प्रारंभ 28 जनवरी 2026 को शाम 04:35 बजे से होगा और समापन 29 जनवरी 2026 को दोपहर 01:55 बजे तक है। पारण का समय 30 जनवरी 2026 को सुबह 07:10 बजे से 09:20 बजे के बीच।
जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को ही
उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी को ही रखा जाएगा। इस दिन शुद्धता और भोजन को लेकर खास ध्यान रखें।
चावल नहीं खाए जाते इस दिन
यह भी जान लीजिये कि इस दिन चावल नहीं खाए जाते हैं। अगले दिन चावल का दान किया जाता है। दान करके और भगवान विष्णु की पूजा करके ही व्रत का पारण करना चाहिए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!