खबर
टॉप न्यूज

भली करी जी ‘श्रीमान’ देर आए, दुरुस्त आए: अब खजराना से ही अंडरग्राउंड होगी हमारी मेट्रो; एमजी रोड का बड़ा नुकसान टला

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 1:33 pm
शेयर करें:
भली करी जी ‘श्रीमान’ देर आए, दुरुस्त आए

ड्राइंग-डिजाइन बदलने पर खड़ा किया जा रहा दिल्ली का ‘हौआ’ दूर कर गए मुख्यमंत्री

मेट्रो के नाम पर शहर को ‘सत्यानाश’ से बचाने के लिए मोहन सरकार खर्च करेगी 800 करोड़

मेट्रो के मामले में ‘गुटबाजी’ से ऊपर उठी इंदौर भाजपा, शहरहित में सब नेता हुए एकजुट

खुलासा फर्स्ट ने मेट्रो को लेकर इंदौर की परेशानियों पर बेबाकी से जो भी लिखा, सब पर लगी मुहर

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
याद है न, खुलासा फर्स्ट का मेट्रो को लेकर सबसे पहले दिया गया शीर्षक- ‘अंडरलाइन कर लें, मेट्रो यानी अंडरग्राउंड?’ इस शीर्षक पर सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव मुहर लगा गए। अब इंदौर में मेट्रो अंडरग्राउंड ही दौड़ेगी। मुख्यमंत्री ने खुलासा फर्स्ट के एक और शीर्षक ‘दिल्ली न हुई ‘हौआ’ हो गई’ पर भी अपनी दो-टूक से सारे भ्रम दूर कर दिए और अपने तेवर से स्पष्ट कर दिया कि राजधानी क्या किसी गैर की है, जो इंदौर की नहीं सुनेगी।

मुख्यमंत्री की सदारत में हुई बैठक में इंदौर के जनप्रतिनिधियों की एकजुटता ने खुलासा फर्स्ट के एक और शीर्षक ‘इंदौर की मेट्रो है या भाजपा की गुटबाजी’ के पीछे के भाव को समझा और उसे सामूहिक स्वर से दूर कर दिया। मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन को लेकर अड़चन भी साफ सामने आ गई।

खुलासा फर्स्ट ने भी फर्स्ट ही बता दिया था कि मल्हारगंज में स्टेशन नहीं बनेगा। यानी आपके इस पक्का इंदौरी अखबार ने मेट्रो को लेकर इंदौर की परेशानियों पर जो भी बेबाकी से लिखा, सब पर रविवार को सरकार के मुखिया की मौजूदगी में एक तरह से मुहर लग गई। यूं ही नहीं हम ‘खालिस इंदौरी’ कहलाने का रश्क करते हैं!

भ ली करीजी ‘श्रीमान’, जो आपने अहिल्या नगरी की असल समस्या को मन से समझा व बड़े मन से उसका समाधान भी किया। एक ‘पालक’ के नाते ये इंदौर आपसे ये ही अपेक्षा तो कर रहा था कि आप ‘मुखिया’ होकर ‘मुख’ के समान व्यवहार करें। रविवार को आपने ये रत्तीभर नहीं देखा कि मेरे समाधान का श्रेय किसके हिस्से में जाएगा।

न इस बात की चिंता की कि सबसे ज्वलंत मुद्दे के निदान पर कितना खर्च सरकार के हिस्से में आएगा। एक झटके में आपने वे संशय दूर कर दिए, जिसे लेकर दो बरस से शहर में बातें तो खूब हो रही थीं, पर समस्या के हल की बजाय बातों का बतंगड़ ही बन रहा था। छुट्टी वाले दिन आपने ‘श्रीमान’ शहर के विकास की एक बहुप्रतीक्षित बैठक कर ये साफ कर दिया कि ‘सरकार’ के यहां ‘देर है, अंधेर नहीं’। शहर ने भी साफ महसूस किया कि पूरा मसला ‘देर आए, दुरुस्त आए’ की तर्ज पर इंदौरहित में रहा।

जी हां, बात है हमारे इंदौर की मेट्रो की। इसे लेकर लंबे समय से गहरा कुहांसा छाया हुआ था कि आखिरकार इंदौर मेट्रो का भविष्य होगा क्या? कमर्शियल रन के बाद तो पूरे मेट्रो प्रोजेक्ट्स की एक तरह से खिल्ली ही उड़ रही थी। शहर के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बेहोशी और मामले के जानकारों की अनदेखी इस खिल्ली को और बढ़ा रहे थे।

राजनीतिक गुटबाजी भी इस प्रोजेक्ट में घर करती जा रही थी और पूरा प्रोजेक्ट ही अधर में जाता नजर आ रहा था, क्योंकि ये साफ हो ही नहीं पा रहा था कि आखिरकार मध्य शहर में मेट्रो गुजरेगी कैसे? क्या ये भूमिगत चलेगी या हवा में अपना रास्ता तय करेगी। बड़ा गणपति से अंडरग्राउंड होगी या राजवाड़ा-कोठारी मार्केट तोड़फोड़ का शिकार होंगे?

इस असमंजस के चक्कर में शहर के अलग-अलग हिस्सों में खड़े हुए मेट्रो के भारी-भरकम बने हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर एक ‘ताबूत’ के समान नजर आ रहे थे कि कहीं सब कुछ पर पानी न फिर जाए। लेकिन देर से ही सही, इस मुद्दे पर शहर का राजनीतिक नेतृत्व मतैक्य भुलाकर एकजुट हुआ।

इसी एकजुटता का नतीजा रहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इंदौर के सुर में अपना मजबूत स्वर शामिल किया और मेट्रो प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी व अंतिम बाधा दूर कर दी। अब मेट्रो खजराना से ही भूमिगत हो जाएगी। ये उस एमजी रोड से भी जमीन के अंदर नहीं होगी, जिसे लेकर जबरदस्त हल्ला व नाराजगी पहले दिन से बनी थी। मेट्रो के नाम पर अब शहर के मध्य हिस्से यानी ‘हैरिटेज इंदौर’ की दुर्गति नहीं होगी। व्यापार-व्यवसाय, मकान-दुकान व यातायात सुरक्षित रहेगा।

सीएम ने एक झटके में दूर किया ‘दिल्ली का हौआ’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उस हौए को भी दूर कर दिया, जो शहर को बार-बार ये बता व जंचा रहा था कि मेट्रो को खजराना से ही अंडरग्राउंड करना लगभग असंभव-सा है। अलबत्ता ऐसा होगा नहीं और हुआ भी तो दिल्ली से इजाजत लेना होगी। सवाल ये भी उठाए गए थे कि मेट्रो की डिजाइन में परिवर्तन का भारी-भरकम खर्च आएगा।

ये खर्च कौन वहन करेगा? मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में ये सब संशय व भ्रम दूर कर दिए। उन्होंने पहले तो दो-टूक ये कहा कि मेट्रो खजराना से ही अंडरग्राउंड होगी और फिर लगे हाथ ये भी कहा कि इस काम पर होने या बढ़ने वाले खर्च को मध्य प्रदेश सरकार ही वहन करेगी। फर भले ही वो 800 करोड़ हो या हजार करोड़।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा ने इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी बाधा को एक झटके में दूर कर दिया और उस बात को भी सिरे से खारिज कर दिया कि एक बार तय हुई ड्राइंग-डिजाइन में बदलाव नहीं हो सकता।

आखिरकार एलिवेटेड कॉरिडोर ही विकल्प, फ्लाईओवर नहीं: सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री के रूप में सीएम की ये पहली बैठक थी। इसमें शहर से जुड़े 20 बिंदुओं पर बात हुई। इंदौर का नया दौर थीम पर रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में यातायात सुधार, सिटी प्लानिंग, रेडी इंदौर स्लम फ्री सिटी सहित सीसीटीवी कैमरे से शहर को जोड़ते हुए सुरक्षा के मसले पर बात की।

बीआरटीएस हटाने के बाद एबी रोड के अलग-अलग चौराहों पर फ्लायओवर बनाने की बजाय पुराने एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना पर ही काम होगा। इसके लिए फिर से सर्वे होगा। एक और अहम फैसला मेट्रोपोलिटन रीजन को लेकर हुआ। अब रतलाम तक का हिस्सा जुड़ा है, जिससे पूरा मालवा कवर हो गया है।

टैग:

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 3 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 4 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 4 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 4 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 4 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 4 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 4 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 4 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 4 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 4 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 4 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 4 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 5 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 5 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 5 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 5 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 5 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 5 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!