खबर
Top News

है कोई माई का लाल: जो भारत को बेच दे; राहुल का प्रधानमंत्री पर देश को बेचने का गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 फ़रवरी 2026, 2:48 pm
शेयर करें:
है कोई माई का लाल

बोलने से रोकने के आरोप के बाद संसद में जमकर बोले नेता प्रतिपक्ष

अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल ने संसद में सरकार को जमकर घेरा

पूर्व सैन्य प्रमुख की किताब पर खूब हल्ला मचाया, बोलने की बारी आई तो एक शब्द नहीं बोले राहुल

राहुल के आरोप को सरकार ने तथ्यहीन करार दिया, गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस की तैयारी

ओम बिड़ला के बाद आसंदी पर बैठे जगदंबिका पाल से भी बार-बार बहस करते रहे राहुल

राहुल के ‘जोशीले' भाषण पर कांग्रेस कुल गद्गद्, पार्टी ने विशेषाधिकार नोटिस की चुनौती भी की स्वीकार

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
क्या आज के समय में भारत जैसा देश किसी गैर मुल्क के हाथों बेचा जा सकता है? क्या हमारे मुल्क में कोई नेता इतना ताकतवर व दुस्साहसी हो गया कि वह हिंदुस्तान का ही सौदा कर दे? है कोई ऐसा माई का लाल, जो दुनिया की तीसरी बड़ी हस्ती इंडिया को बेचने की हिमाकत कर सके?

आज के तिजारती दौर में क्या कोई भी मुल्क, चाहे वह कितने भी बुरे दौर में क्यों न हो? किसी अन्य देश के हाथों बिक सकता है? जब पाकिस्तान जैसे ‘भिखारी मुल्क' के ऐसे हालात नहीं, तो भारत जैसे राष्ट्र की दशा इतनी दयनीय हो गई कि हमारे नेता मुल्क का सौदा करने पर आमादा हो जाएं?

सवालों की ये फेहरिस्त नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर देश बेचने के आरोप के बाद देश के हर हिस्से से सामने आ रही है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब दिया है कि कोई माई का लाल देश को बेच नहीं सकता। खुलासा फर्स्ट का भी ये ही सवाल है- है कोई माई का लाल, जो मेरे देश को बेच दे?

ये तमाम सवाल संसद में नेता प्रतिपक्ष और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी के देश बेचने के वक्तव्य से उभरकर सामने आए हैं। गांधी का यह वक्तव्य देश की सबसे बड़ी पंचायत, यानी लोकसभा में सामने आया।

बजट भाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने ये आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बेच दिया है। अमेरिका को खरीददार देश बताते हुए राहुल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हितों के साथ समझौता कर अमेरिका के हाथों देश के भविष्य को दांव पर लगा दिया। राहुल ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील को डील नहीं, होलसेल सरेंडर बताया और स्पष्ट कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी दबाव में भारत के डेढ़ अरब देशवासियों को दांव पर लगा दिया।

राहुल तो आदत के मुताबिक बोलकर सुर्खियां बटोर ले गए। अब सरकार तिलमिला गई है। उसने राहुल गांधी को गैर गंभीर नेता प्रतिपक्ष करार दिया और सदन में तथ्यहीन बयान देने का आरोप लगाया। सरकार ने बिना तथ्य देश को बेचने का आरोप लगाया, बल्कि अब वह राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गई है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस भी डर नहीं रही और वह अपने नेता के लिए सरकार से एक बार फिर सदन में दो-दो हाथ करने को ये कहकर तैयार हो गई है कि प्रस्ताव आएगा तो जवाब भी दिया जाएगा। बशर्ते सत्ता पक्ष जवाब सुनने को तैयार हो।

राहुल गांधी के इस गंभीर बयान ने सरकार व कांग्रेस के बीच चल रही तकरार को और बढ़ा दिया है। अब सरकार भी विशेषाधिकार प्रस्ताव के जरिये पलटवार को तैयार हो गई है। सरकार का कहना है कि राहुल का बयान बेबुनियाद व लोकसभा और देश को गुमराह करने वाला है।

राहुल कांग्रेस को लगातार मिल रही चुनावी हार से नफरत से भर गए हैं और अब उनकी ये नफरत देश के खिलाफ तक आ गई है। वित्त मंत्री ने राहुल गांधी के आरोप पर कहा कि देश के हित से समझौता हमेशा कांग्रेस ने किया। मोदी राज में मुल्क के तरक्की करने के दावे के साथ वित्त मंत्री ने 90 के दशक के डंकल प्रस्ताव से लेकर डब्लूटीओ तक के समझौते गिनाना शुरू कर दिए हैं।

राहुल जमकर बोले, पर गंभीरता का फिर दिखा अभाव
सदन में ‘सरकार बोलने नहीं दे रही’ के सप्ताहभर मचे शोर के बाद कल राहुल मुखर हुए। सदन में उनकी मुखरता पर सबकी नजरें थीं। देश ही नहीं, दुनिया के भी कई नामचीन मुल्क टकटकी लगाए हुए थे कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश का नेता प्रतिपक्ष ऐसा क्या बोलना चाह रहा था, जो उसे सरकार सदन में बोलने नहीं दे रही थी।

इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव तक आ गया था और बिड़ला ने भी स्वयं को आसंदी से दूर कर लिया था। लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जगदंबिका पाल बैठे थे, लेकिन राहुल कल भी आदत के मुताबिक आसंदी से पूरे समय उलझते रहे।

आसंदी बार-बार उन्हें टोकती भी रही और सदन में बोलने के नियम-कायदे भी गिनाती रही। यहां तक कि अध्यक्ष को उन्हें समझाना पड़ा कि राहुलजी, आप सदस्यों की तरफ, सत्ता पक्ष की तरफ देखकर नहीं बोलें, आसंदी को संबोधित करें। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बार-बार आसंदी के समक्ष आपत्ति जताई कि राहुल जो भी बोल रहे हैं, वह तथ्यों पर आधारित नहीं है। राहुल गांधी के वक्तव्य के कई शब्द रिकॉर्ड से बाहर भी किए गए। उन्होंने अडानी-अंबानी का नाम लिया, जबकि सदन के वे सदस्य नहीं हैं।

पूर्व सैन्य प्रमुख की पुस्तक पर राहुल की हैरतभरी चुप्पी
राहुल गांधी उस पुस्तक के विषय में कल सदन में एक शब्द नहीं बोले, जिस पर बोलने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा तक सदन में मुकम्मल नहीं हो पाई थी। सब तरफ बस एक ही चर्चा थी कि राहुल आज नरवणे की पुस्तक के जरिये जोरदार हमला करेंगे, लेकिन राहुल ने इस विषय को छुआ तक नहीं।

पूर्व सैन्य प्रमुख नरवणे की पुस्तक के जरिये राहुल प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को चीन के समक्ष कमजोर साबित करने पर आमादा थे, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा पुस्तक के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद राहुल गांधी की इस पुस्तक व उसके तथ्य पर मौन धारण करना सबको हैरत में डाल गया।

अब मोदी से सरकार नरवणे की पुस्तक के लीक होने की जांच में जुट गई है और ये जांच भारत से निकलकर अमेरिका, कनाडा, जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया तक जा पहुंचा है। भारत से पहले इन मुल्कों में ये पुस्तक ऑनलाइन उपलब्ध कैसे हुई, इसकी जांच शुरू हुई है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 11 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 12 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 12 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 12 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 13 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!