खबर
Top News

मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जनवरी 2026, 4:05 pm
शेयर करें:
मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय

महेश दीक्षित 98935-66422 खुलासा फर्स्ट।
मध्यप्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है, यदि मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो किन-किन मंत्रियों की विदाई तय मानी जाए? चर्चाओं के बाजार में फिलहाल ‘एन-एन, आर-आर, पी और व्ही’ नाम से पहचाने जाने वाले छह मंत्रियों के नाम सबसे अधिक लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इनकी कुर्सियों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बताते हैं कि बीते दो वर्षों में इन मंत्रियों का कामकाज न तो कागजों में संतोषजनक रहा और न ही जमीन पर।

इसके अलावा इनकी कथनी और करनी ने पार्टी व सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। शिकायतों का यह पुलिंदा जब दिल्ली तक पहुंचा, तो हाईकमान ने भी इसे गंभीरता से लिया। ऊपर से स्पष्ट संकेत हैं कि जिनका प्रदर्शन कमजोर है और जिनके कारण सरकार व संगठन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें हटाने में अब कोई संकोच नहीं किया जाएगा। फिलहाल सबकी निगाहें संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि ये चर्चाएं हकीकत का रूप लेती हैं या फिर कुछ कुर्सियां फिलहाल बचा ली जाती हैं।

नेताजी का सुझाव भाईसाब के ठेंगे पर!
राजधानी के सत्ता गलियारों में इन दिनों एक मुलाकात खासा चर्चा में है। इंदौर के एक मौजूदा बड़े नेता हाल ही में भोपाल पहुंचे और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भाईसाब से भेंट की। बातचीत के दौरान नेताजी ने संगठनात्मक मजबूती का हवाला देते हुए एक व्यावहारिक सुझाव रखा-प्रदेश के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भोपाल बुलाकर एक दिन का सम्मेलन और सामूहिक भोज आयोजित किया जाए।

मकसद साफ था- अनुभव को सम्मान, वरिष्ठता को स्थान और कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश। सुझाव में दम भी था और नीयत भी साफ। लेकिन पदाधिकारी भाईसाब की प्रतिक्रिया ने पूरी कहानी का एंगल बदल दिया। न खुली सहमति, न सीधा इंकार-बस एक मुस्कान और गोलमोल जवाब, ‘यह आगे बढ़ने का समय है, पुरानी बातों के जिक्र का अब औचित्य नहीं।’ नारदजी कहते हैं कि क्या गजब सीन है, कल तक जो चेहरे संगठन की पहचान थे, आज उन्हीं चेहरों से दूरी बनाई जा रही है...!

मंत्रीजी कैबिनेट से ‘गोल’ क्यों हैं?
मप्र सरकार के एक मंत्रीजी इन दिनों सत्ता गलियारों में अलग ही वजहों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रीजी पिछले कई महीनों से सरकारी प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हुए मंत्रिमंडलीय बैठकों से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। मामला केवल बैठकों में गैरहाजिरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपी मजबूरी भी अब चर्चाओं में है।

कहा जा रहा है कि अपने ही विभाग में मंत्रीजी की पकड़ कमजोर होती जा रही है। हालात यह हैं कि विभागीय अधिकारी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि मंत्रीजी न केवल दूसरों के काम, बल्कि अपने खुद के विभाग से जुड़े काम भी प्रभावी ढंग से नहीं करा पा रहे हैं।

नारदजी बताते हैं कि अलीराजपुर जिले से आने वाले ये मंत्रीजी वर्ष 2024 में अपने तीखे तेवरों के कारण सरकार को असहज कर चुके हैं। लेकिन अब कैबिनेट बैठकों में उनकी लगातार गैरमौजूदगी नई चर्चाओं को जन्म दे रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मंत्रीजी कैबिनेट से ‘गोल’ क्यों हैं? यह उनकी कोई सोची समझी रणनीति है या बदले हुए हालात की मजबूरी?

वर्दी उतरी, तो साहब बने ज्योतिषाचार्य
प्रदेश के एक रिटायर्ड आईपीएस साहब, जिनका कभी पुलिस महकमे में खासा रौब-रुतबा हुआ करता था, इन दिनों बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। वर्दी उतरी तो साहब ने खाकी की जगह कुंडली संभाल ली। जी हां, रिटायर्ड होते ही साहब बाकायदा ज्योतिषाचार्य बन बैठे हैं।

बताते हैं कि साहब ने इस काम को शौकिया नहीं, बल्कि पूरी गंभीरता से अपनाया है। बाकायदा एक ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र भी खोल लिया गया है, जहां ग्रह-नक्षत्र से पीड़ित व्यक्ति अपाइंटमेंट लेकर साहब के दरबार में हाजिरी लगा सकता है। यहां कुंडली दिखाई जाती है, ग्रह-दशा बताई जाती है और साथ ही यह भी समझाया जाता है कि किस ग्रह ने कब और कैसे परेशान कर रखा है, और उससे मुक्ति का उपाय क्या हो सकता है।

नारदजी कहते हैं कि, रिटायरमेंट के बाद यूं ही घर बैठने से तो बेहतर है, लोगों का भूत-भविष्य ही वाच लिया जाए। आखिर साहब को जांच-पड़ताल और भविष्य भांपने का तजुर्बा तो पहले से ही रहा है..!

सार्वजनिक बेइज्जती से नेताजी परेशान
मामाजी के गढ़ विदिशा में राजनीतिक उड़ान भर रहे एक नेताजी हाल ही में हुई सार्वजनिक बेइज्जती से खासे आहत बताए जा रहे हैं। मौका था सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह का, जिसमें मामाजी भी मौजूद थे। नेताजी मंच पर मामाजी के साथ बैठने के इच्छुक थे, लेकिन उनके धुर विरोधी स्थानीय विधायक ने चुपचाप आयोजकों को इशारा कर दिया कि नेताजी को मंच तक न आने दिया जाए। इस घटनाक्रम के बाद नेताजी इतने असहज हो गए कि हालात ‘काटो तो खून नहीं’ जैसे हो गए।

टैग:

संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

5 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

10 minutes ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

18 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

22 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

25 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

26 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

33 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

41 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 1 hour ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 1 hour ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 1 hour ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!