बनारस मणिकर्णिका घाट पर क्या नींद में है प्रशासन: किस ट्रस्ट की संपत्ति पर है सुप्रीम कोर्ट से हाईकोर्ट का आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
1962 में गठित खासगी ट्रस्ट में मणिकर्णिका घाट सहित देवी अहिल्याबाई होलकर द्वारा बनाई गई 206 संपत्तियों को शामिल किया गया है।
संपत्तियों के रखरखाव के लिए ही खासगी ट्रस्ट का गठन
दरअसल होलकर साम्राज्य के देश में विलीन होने के बाद उसकी संपत्तियों के रखरखाव के लिए ही खासगी ट्रस्ट का गठन किया गया था।
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में केस
उल्लेखनीय है कि होलकर के वंशजों में संपत्ति विवाद को लेकर हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में लगे केस में सुनवाई जारी है।
संपत्तियां यथावत रखने के निर्देश
कोर्ट के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि इन संपत्तियों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाए।
संपत्तियों की बिक्री को लेकर आदेश
सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई 2022 को जारी आदेश खासगी ट्रस्ट की संपत्तियों की बिक्री को लेकर था। इसके खिलाफ पहले ही हाईकोर्ट ने ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने तक के आदेश दिए थे।
सुप्रीम कोर्ट चले गए थे
महारानी उषा देवी और खासगी ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट गए थे। 21 जुलाई 2022 को आदेश हुए कि नए सिरे से रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट इस ट्रस्ट को पुनर्गठित करे। संपत्तियों के बिकने की जांच करें और यदि इसमें नुकसान हुआ है, तो उसकी भरपाई की जाए।
नहीं ली कोई आपत्ति
खासगी ट्रस्ट में मध्य प्रदेश शासन की ओर से संभागायुक्त और पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के साथ ही केंद्र से रिटायर आईएएस अवनी वैश्य भी सदस्य हैं। इसके बावजूद इनके माध्यम से किसी तरह की आपत्ति नहीं ली गई है।
टूटी मूर्तिया मांगी
बनारस में खासगी ट्रस्ट के ट्रस्टी यशवंत राव रेंण्डल ने जाकर टूटी मूर्तियों की मांग की, पर किसी ने भी मौके पर कोर्ट के आदेश का हवाला देकर काम रोकने की कोशिश नहीं की।
इतनी संपत्तियां हैं
खासगी ट्रस्ट की संपत्तियों की सूची में बनारस के मणिकर्णिका घाट के अलावा, श्री महादेव मंदिर, दशावमेध घाट, जनाना घाट, सीतलामाता मंदिर के पीछे चबूतरा के साथ अहिल्श्वेर मंदिर, तारेकश्वर मंदिर, मणिकर्णेशवर मंदिर और कुछ मकान नंबर भी हैं।
अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा का विरोध
अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा इसे लेकर विरोध आंदोलन कर रही है। उनका आंदोलन रविवार, 18 जनवरी से बनारस में शुरू हुआ है। कलेक्टर बनारस को ज्ञापन भी दिया है।
काम रोकने की मांग
अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इंदौर के आदेश का हवाला देकर काम रोकने की मांग की है।
जिला प्रशासन की चुप्पी क्यों
इस मामले में जिला प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े इसमें सदस्य हैं। ना ही रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट यानी एसडीएम गोपाल वर्मा के जरिए कोई कदम उठाया गया है।
तब खुद गए थे कलेक्टर
जब हरिद्वार में कुशावर्त घाट को बेचा गया था, तब तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी खुद हरिद्वार गए थे। इनके साथ, पूरी टीम भी गई थी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!