क्या गुंडाप्रेमी है संयोगितागंज पुलिस: जांच के नाम पर आरोपी को बचाने का प्रयास; प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकाने वाले पर दर्ज नहीं किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ये सवाल बड़ा सीधा, लेकिन चुभने वाला है। हो भी क्यों न, एक छपरीबाज गुंडा अपने मोबाइल से खुद को वसूलीबाज और मैटरबाज बताते हुए प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी कारोबारी को गालियां देता है। घर से उठाकर ले जाने की धमकी देता है।
कारोबारी बतौर सबूत रिकॉर्डिंग पेश करते हैं, लेकिन संयोगितागंज पुलिस गुंडे का नाम सुनकर शिकायत के एक पखवाड़े बाद भी जांच के नाम पर उसे बचाने की जुगत में नजर आती है। यानी कहा जा सकता है कि संयोगितागंज पुलिस के राज में क्षेत्र के कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं।
प्रॉपर्टी कारोबारी को मोबाइल 75090-03559 से एक गुंडे ने कॉल किया था। खुद को सरवटे बस स्टैंड स्थित मां शारदा ट्रेवल्स का राहुल सोनकर उर्फ राहुल वर्मा और वसूलीबाज बताते हुए छपरीबाज गुंडे ने गालियां दी और धमकाते हुए सिमरोल निवासी कैलाश गौड़ और महू निवासी मनोहर चौधरी के नाम से दलाली के पैसे मांगे।
आरोपी ने इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला के नाम भी लिए। कारोबारी ने गुंडे की कैलाश गौड़ से बात कराई तो गौड़ ने उसे पहचानने तक से इनकार कर दिया।
धमकी के बाद कारोबारी थाने पहुंचे और टीआई केपी यादव व एसीपी तुषार सिंह को धमकी की रिकॉर्डिंग सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की, लेकिन राहुल सोनकर और मां शारदा ट्रेवल्स सुनते ही अफसरों ने जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
हालांकि धमकाने वाले नंबर के धारक पर केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने राहुल सोनकर को बुलाया। उसका वॉइस सैंपल लिया और जांच के लिए भेजने का कहा। वहीं जब मामला डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास तक पहुंचा तो उन्होंने भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!