खबर
Top News

इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ रेलवे स्टेशन पर बदसलूकी: पोल ले जाने पर देना पड़ा जुर्माना; नेशनल रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जनवरी 2026, 12:04 pm
शेयर करें:
इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ रेलवे स्टेशन पर बदसलूकी

खुलासा फर्स्ट, देवास।
देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सिस्टम की संवेदनहीनता का शिकार होना पड़ रहा है। ताजा मामला देवास जिले के होनहार इंटरनेशनल एथलीट देव मीणा से जुड़ा है।

पनवेल रेलवे स्टेशन पर अपमानजनक स्थिति
देव मीणा को महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार ने खेल जगत को शर्मसार कर दिया है।

मंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता से लौटै थे
नेशनल रिकॉर्ड धारक देव मीणा कर्नाटक के मंगलुरु में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महाराष्ट्र लौटे थे।

पोल ले जाने के बदले मांगी रकम
जब वे महाराष्ट्र के पनवेल स्टेशन पहुंचे, तो उनके पास पोल वॉल्ट का मुख्य उपकरण 'पोल' मौजूद था। रेलवे कर्मचारियों ने उनके पोल को स्टेशन से ले जाने के बदले में भारी जुर्माना वसूल किया।

एक एथलीट के साथ ऐसा सलूक
देव मीणा ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा- "एक एथलीट को हर बार इन समस्याओं से गुजरना पड़ता है। हम खेल उपकरण ले जाने के लिए शुल्क देने को तैयार हैं, लेकिन बदतमीजी सहन करना मुश्किल होता है।

मनोबल तोड़ने वाला व्यवहार
उनके अनुसार यह व्यवहार मनोबल तोड़ देता है। देव ने भारतीय रेलवे और खेल मंत्रालय से अनुरोध किया है कि खेल उपकरणों को ले जाने के लिए जल्द ही कोई समाधान निकाला जाए।

घटना को लेकर नाराजगी
सोशल मीडिया और खेल गलियारों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब खिलाड़ी विदेश से मेडल लेकर आता है, तो सब फोटो खिंचवाने आ जाते हैं, लेकिन जब वही खिलाड़ी अपने भारी-भरकम खेल उपकरणों के साथ यात्रा करता है, तो उसे सुविधाएं देने के बजाय प्रताड़ित किया जाता है।

तकनीकी दिक्कत आती है
फ्लाइट्स और ट्रेनों में अक्सर पोल वॉल्ट के पोल (जो कि काफी लंबे होते हैं) को ले जाने में खिलाड़ियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पनवेल की यह घटना 'बदतमीजी' के कारण चर्चा में है। यह घटना देश के उन हजारों युवाओं के मनोबल पर चोट है जो विपरीत परिस्थितियों में देश का झंडा ऊंचा करने का सपना देखते हैं।

रेलवे और खेल मंत्रालय से उठती मांग
पोल वॉल्ट के पोल काफी लंबे होते हैं, जिन्हें फ्लाइट या ट्रेन में ले जाने के लिए विशेष अनुमति और संवेदनशीलता की जरूरत होती है।

इस घटना के बाद मांग उठ रही है कि रेल मंत्रालय और खेल मंत्रालय मिलकर एथलीट्स के लिए एक 'स्मूथ ट्रैवल पॉलिसी' बनाएं ताकि भविष्य में किसी अन्य देव मीणा को अपमानित न होना पड़े।

देव मीणा के नाम है नेशनल रिकॉर्ड
देव मीणा ने 2025 के राष्ट्रीय खेलों में 5.32 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिवा सुब्रमण्यम के नाम था, जिन्होंने 2022 में 5.31 मीटर की छलांग लगाई थी।

मध्यप्रदेश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता

दुबई में 21वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (अंडर-20) में कांस्य पदक जीता। यह पोल वॉल्ट में मध्यप्रदेश के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय पदक था। मप्र सरकार ने देव को ट्रेनिंग देने के लिए क्यूबा के कोच एंजेल एडुआर्डो गार्सिया एस्टेबान को भोपाल बुलाया था।

देवास का गौरव
मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक छोटे से गांव सिल्फोड़खेड़ा से निकलकर देव मीणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। देव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर में 27वीं सीनियर नेशनल फेडरेशन चैम्पियनशिप में 5.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता था।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 11 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 11 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 12 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 12 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 12 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 12 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 12 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 12 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 13 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 13 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 13 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 13 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 13 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 13 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 13 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 13 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 13 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!