बिना बताए किस्त काटी; न फोन, न एसएमएस: इंदौर में सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की एक और ठगी का खुलासा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ साल पहले शुरू हुआ बैंक सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ठगी का अड्डा बन चुका है। देशभर में अपनी जड़ें फैलाने के बाद यह बैंक ग्राहकों की कमाई पर ऐसा डाका डाल रहा है, जिसका कोई हिसाब नहीं। बैंक की आड़ में यह गिरोह ग्राहकों से जिस तरह रुपए निचोड़ता है, वह सीधा-सीधा आर्थिक शोषण है।
होम लोन देने के नाम पर ये लोग पहले ही ग्राहक के घर की रजिस्ट्री गिरवी रखकर उसे कानूनी जाल में बांध देते हैं, ताकि बाद में वह शिकायत भी न कर सके। बैंक में कस्टमर केयर मजाक बन चुका है। वहां सिर्फ युवतियां मिलती हैं, जो ग्राहकों की शिकायत सुनने के बजाय गलत जवाब और गालियां तक देकर टाल देती हैं। ग्राहक सुबह से शाम तक कॉल करते रहें, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता।
इंदौर में इन ठगों ने अपनी ब्रांच ऐसी सुनसान जगह खोली कि किसी को इसकी भनक तक न लगे। लेकिन जब लगातार ठगे गए ग्राहक चक्कर काटते-काटते परेशान हो गए और बैंक में विरोध करने पहुंचे, तो बैंक ने चुपचाप अपनी पूरी ब्रांच ही बदल दी, ताकि कोई पकड़ न सके। लोन देकर ग्राहकों से चार गुना तक पैसा वसूलने वाली इस चालबाज कंपनी पर सरकार की नजर अब तक नहीं गई, यह अपने आप में गंभीर सवाल है।
इंदौर के ही एक पीड़ित ने बताया कि लोन देते समय बैंक ने वादा किया था कि ब्याज दर घटी शेष पद्धति के हिसाब से घटेगी, लेकिन सेंट्रम ने इसमें सीधा खेल कर दिया। 13% से शुरू हुआ ब्याज 14%, फिर 14.5% तक बढ़ा दिया गया, वह भी ग्राहक को बिना फोन या मैसेज किए। बैंक वालों की बेरहमी का हाल यह कि जब भी ग्राहक फोन करता है, उससे पहले ही आवाज आती है कि पहले पैसे दो। अपने ही दस्तावेज बैंक से निकालने के लिए ग्राहक को कई बार अलग से रुपए देने पड़े, जो सीधी लूट है।
बिना पैसे दिए लोन स्टेटमेंट नहीं
लोन लेने के बाद जब ग्राहक को एहसास हुआ कि वह बुरी तरह फंस चुका है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बैंक ने उसके दो-दो घरों की रजिस्ट्री गिरवी रख ली थी। इस जाल में फंसाकर बैंक हर महीने मोटा ब्याज वसूल रहा है। अब जब भी ग्राहक लोन स्टेटमेंट मांगता है तो यह बैंक उसके लिए अतिरिक्त पैसे मांगता है। साफ है कि इंदौर में सेंट्रम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड लोन के नाम पर खुलेआम ठगी और उगाही का धंधा चला रहा है। ऐसे में शहर के हर पीड़ित का सवाल है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा?
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!