इनोवा से कहर बरपाकर मासूम को कुचला, मौत: पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मांगलिया क्षेत्र की लवकुश कॉलोनी में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने आतंक मचा दिया। कार की टक्कर से मासूम की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चालक अंधाधुध गति से कार दौड़ाते और मासूम को चपेट में लेते दिख रहा है। उसने इस दौरान कई गाड़ियों को ठोककर भगदड़ मचा दी। बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई।
आरोप है रहवासियों द्वारा पकड़े गए कार सवार युवकों को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। गुस्साए परिजन और रहवासियों ने बुधवार दोपहर एबी रोड मांगलिया ब्रिज पर शव के साथ चक्काजाम कर दिया, जो लगभग दो घंटे चला। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सदोष मानव वध की धारा में मामला दर्ज करने की मांग की।
मांगलिया चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे एमपी09 बीसी 1888 नंबर की इनोवा में सवार चार युवक रघुवंशी और लवकुश कॉलोनी की गलियों में तेज रफ्तार से स्टंटबाजी करते घुसे। गली में खड़ी बुलेट (नंबर—एमएच 19 एबी 6656) को टक्कर मारते हुए आगे बढ़े, इसके बाद बलेनो कार (एमपी09 सीएच 5732), एक ऑटो रिक्शा, और कई दोपहिया वाहनों को रौंद दिया। इस दौरान घर के बाहर खेल रही भाग्यश्री पिता रंजीत गोस्वामी (6), निवासी घर नंबर 112, लवकुश कॉलोनी, मांगलिया कार की चपेट में आ गई।
पिता ने बताया कार चालक नशे में था और बच्ची को 10 से 15 फीट तक घसीट ले गया। भाग्यश्री के सिर, हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत अराबिंदो अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। लोगों ने कार का पीछा कर उसमें सवार चारों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शिप्रा थाना पुलिस पर आरोप है देर रात राजीनीति हस्तक्षेप के दबाव के चलते चालक सहित सभी युवकों को छोड़ दिया।
केस के लिए एबी रोड दो घंटे जाम
शव के साथ चक्काजाम
बुधवार दोपहर परिजन और कॉलोनीवासी बच्ची का शव लेकर एबी रोड मांगलिया ब्रिज पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। जो करीब दो घंटे चला। देवास नाका और मांगलिया ब्रिज से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीओपी प्रशांत भदौरिया, टीआई शिप्रा जीएस महोबिया, तहसीलदार विकास रघुवंशी ने आश्वासन दिया आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर धारा 304 (मानव वध का प्रकरण) में केस दर्ज किया जाएगा। तब जाकर चक्काजाम खत्म हुआ।
कार अवैध शराब कारोबारी के नाम, आरोपी फरार
पुलिस ने इनोवा कार जब्त कर ली है। जांच में सामने आया कार सुनील पिता कैलाश परिहार निवासी रघुवंशी कॉलोनी, मांगलिया के नाम पर है। पुलिस ने रात में दबिश दी, पर फरार मिला। उस पर अवैध शराब बिक्री के पहले से केस दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक मां की बरसी में आए रिश्तेदार कार चला रहे थे। उसके साथ तीन अन्य युवक थे। नाबालिग हैं या नहीं, यह गिरफ्तारी पर स्पष्ट होगा। मांगलिया चौकी प्रभारी विश्वजीतसिंह तोमर के अनुसार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!