स्ट्रीट डॉग पर रसूख की फायरिंग: डॉग लवर परिवार पर केस से आया नया पेंच
Khulasa First
संवाददाता

दो माह पुराना वीडियो हुआ वायरल, जांच में मामला...
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक सेल्स टैक्स अफसर ने कार का टायर खराब करने पर स्ट्रीट डॉग पर एयरगन से फायरिंग कर दी। रसूख की इस फायरिंग के लिए तब तो कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन क्षेत्र में डॉग्स की संख्या बढ़ने पर एक परिवार के शिकायत करने पर डॉग लवर परिवार उनसे भिड़ गया। मारपीट के बाद मामला थाने जा पहुंचा।
इसके बाद सेल्स टैक्स अफसर का गोली चलाते उक्त वीडियो वायरल हो गया। वहीं, आरोप लगाया गया कि अफसर के दबाव में द्वारकापुरी पुलिस ने डॉग लवर परिवार पर ही कायमी कर दी। टीआई का कहना है कि वीडियो का मामला फिलहाल जांच में हैं।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार दिनेश सोनगरा की शिकायत पर दर्शना मुछाल, महक मुछाल और उनके परिवार के लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सोनगरा परिवार का आरोप था कि क्षेत्र में श्वानों की संख्या बढ़ गई थी।
ये राहगीरों को काटते और दिनरात भौंकते रहते थे इसलिए नगर निगम को शिकायत की थी। स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए निगमकर्मी आए तो क्षेत्र में रहने वाले डॉग लवर परिवार मुछाल परिवार ने विवाद किया।
मारपीट कर गालियां दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मारपीट में परिवार के दो लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें क्षेत्र में रहने वाले सेल्स टैक्स अधिकारी नवीन कोरी खुलेआम बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अधिकारी स्ट्रीट डॉग्स को भगाने के लिए फायरिंग कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।
वहीं, इस बीच दर्शना मुछाल शिकायत लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची। आरोप लगाया कि द्वारकापुरी पुलिस ने सेल्स टैक्स अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और न ही उसका आवेदन स्वीकार किया।
युवती और उसके परिवार का कहना है कि उन पर समझौते और दबाव बनाने की कोशिश की गई। एसीपी शिवेंद्र जोशी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
टायर खराब करने पर श्वानों पर चलाई थी गोली
वहीं, टीआई मनीष मिश्रा ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि डॉग्स पर फायरिंग के जिस वीडियो को लेकर हंगामा मचा है। वह करीब दो माह पुराना 13 अक्टूबर का है। सेल टैक्स ऑफिसर ने नई कार खरीदी थी। आवारा श्वानों ने कार का टायर खराब कर दिया था। श्वानों को भगाने के लिए गुस्से में उन्होंने अपनी एयर गन से फायर किया था।
हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ और न ही तब किसी ने कोई शिकायत की। इसके बाद निगम की गाड़ी आवारा श्वानों को पकड़कर ले गई। इसके बाद श्वानों की संख्या बढ़ने पर सोनगरा परिवार ने शिकायत कर दी। निगमकर्मी आए तो डॉग लवर मुछाल परिवार ने उनसे व सोनगरा परिवार से विवाद किया।
केस दर्ज होने पर सेल टैक्स ऑफिसर का पुराना वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो की जांच चल रही है। मामला आर्म्स एक्ट की परिधि में नहीं आता है। फिर भी देख रहे हैं कि क्या कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!