खबर
इंदौर

इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा पर पुलिसकर्मी बनकर धमकाने का आरोप: पारुल-गौरव मामले में ‘वीर’ के धमकी कॉल से

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

03 दिसंबर 2025, 4:59 pm
शेयर करें:
इन्फ्लूएंसर वीर शर्मा पर पुलिसकर्मी बनकर धमकाने का आरोप

नया मोड़, शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंची

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पारुल अहिरवार और उसके दोस्त गौरव रावल के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद अब हाई प्रोफाइल मोड़ ले चुका है। पहले पारुल ने गौरव पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। अब गौरव ने भी पलटवार करते हुए पारुल और उसके साथी वीर शर्मा पर पुलिसकर्मी बनकर धमकी देने, परिवार को टारगेट करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों की सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोइंग होने के कारण मामला तेजी से सुर्खियां बंटोर रहा है।

पारुल का पक्ष है कि एग्रीमेंट गायब कर मकान बेच दिया और मुझे पता भी नहीं चला। पुलिस के अनुसार पारुल का कहना है कि उसने और गौरव ने वर्ष 2020 में 800 वर्ग फीट का मकान मिलकर खरीदा था। दोनों ने चार-चार लाख जमा किए और लोन की आधी किस्तें पारुल भरती रही। एक लिखित एग्रीमेंट भी बनाया गया था, जो बाद में गायब हो गया। जून 2025 में उसे पता चला कि गौरव मकान किसी और को बेच चुका है। पारुल का आरोप है कि गौरव मकान बेचकर मोबाइल बंद कर गायब हो गया, जिसके बाद उसने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

गौरव की पलटवार शिकायत...
गौरव ने पुलिस कमिश्नर और डीसीपी को दिए आवेदन में कहा है कि मकान की रजिस्ट्री शुरू से उसके और उसकी मां के नाम पर थी। पारुल को बाद में 5 लाख देने की बात हुई थी, पर उसने केवल 4 लाख बिल्डर के अकाउंट में जमा किए। पारुल 18 महीने तक किराया देकर आधे हिस्से में रही। जब गौरव मकान बेचना चाहता था तब पारुल ने बिना पूरी राशि दिए रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बनाया।

कई नंबरों से लगातार मिल रही धमकियां
गौरव के अनुसार पारुल ने पहले वीर को उसकी बहन ममता के ऑफिस भेजा, जहां कथित तौर पर अभद्रता हुई और ममता की नौकरी छूट गई। बाद में वीर ने खुद को लसूड़िया थाने का पुलिसकर्मी बताकर ममता को धमकी भरा कॉल किया। गौरव ने धमकी भरे दो ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपे हैं। गौरव का दावा है कि कई नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

16 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 18 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!