इंदौर जिला जेल का वीडियो वायरल: निकला फिल्मी सेट का; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, इधर पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला जेल से जुड़ा बताकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है। कई दिन से यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में कैदियों की दिनचर्या, बैरक और जेल के भीतर की गतिविधियां दिखाई गई थीं, जिसे देखकर आम लोग इसे इंदौर जिला जेल का ही मान बैठे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला जेल अधीक्षक ने तत्काल इंदौर पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की। शुरुआती जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि वायरल वीडियो करीब एक साल पहले भोपाल में फिल्माई गई अजय देवगन की एक फिल्म के सेट का है, जो हूबहू जेल जैसा तैयार किया गया था। इसी वीडियो को एडिट कर जिला जेल इंदौर का बताकर सोशल मीडिया पर फैलाया गया।
एडिट कर आपत्तिजनक कंटेंट के साथ किया वायरल
बताया जा रहा है कि यह वीडियो सबसे पहले भैयू डार्लिंग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। इसके बाद इसे अन्य इंस्टाग्राम आईडी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक कंटेंट के साथ वायरल कर दिया गया। इतना ही नहीं, भैयू डार्लिंग जीरो 3 नाम की इंस्टाग्राम आईडी पर हथकड़ी पहने हुए और पुलिस से जुड़े कुछ अन्य वीडियो भी अपलोड किए गए, जिससे लोगों ने इसे सच मान लिया।
आजाद नगर के एक व्यक्ति का भी आ रहा नाम: सूत्रों के मुताबिक आजाद नगर क्षेत्र में सोशल मीडिया चलाने वाले एक व्यक्ति ने भी इस वीडियो को अपनी आईडी पर अपलोड किया था। हालांकि बाद में उसने वीडियो हटा लिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है।
...तब सेंट्रल जेल से जुड़ा फर्जी वीडियो हुआ था वायरल: गौरतलब है कुछ दिन पहले इसी तरह एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे सेंट्रल जेल का बताया गया और जो बाद में फर्जी निकला। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सोशल मीडिया की भूमिका और उस पर फैल रहे भ्रामक कंटेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो का उद्देश्य जानने में जुटी पुलिस
जेल प्रशासन का कहना है इस तरह के भ्रामक वीडियो न केवल जनता को गुमराह करते हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसी को लेकर जेल अधीक्षक जवाहर मंडलोई ने पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
जेल अधीक्षक ने साफ कहा है कि वायरल वीडियो का जिला जेल इंदौर से कोई लेना-देना नहीं। इसे जानबूझकर जेल का बताकर फैलाया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वीडियो किसने और किस उद्देश्य से एडिट कर वायरल किया। कहीं इसके पीछे कहीं कोई साजिश तो नहीं?
संबंधित समाचार

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!