शिर्डी से इंदौर तक यात्रियों की आफत: हंस ट्रेवल्स की बस में मुसीबत भरा सफर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।पुणे से भोपाल आ रही हंस ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस में सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है कि शिर्डी के पास आरटीओ की कार्रवाई के बाद उन्हें जबरन दूसरी बस में ठूंस दिया गया,
जहां क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग बैठाए गए। हालात ऐसे रहे कि एक-एक सीट पर 5 से 6 यात्रियों को बैठकर सफर करना पड़ा।
यात्री सुरभि शर्मा ने बताया कि पुणे से शाम करीब 7 बजे रवाना हुई बस को सुबह करीब 4 बजे शिर्डी के पास आरटीओ ने रोका। इसके बाद सभी यात्रियों को नीचे उतरवा दिया। बस को कहां ले जाया गया इसकी कोई जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई।
कुछ देर बाद हंस ट्रेवल्स की एक अन्य बस मौके पर लाई गई, जिसमें पीछे की कई बसों के यात्रियों को भी बैठा दिया गया। इससे बस में जबरदस्त भीड़ हो गई। यात्रियों को भरोसा दिलाया गया कि 20 किलोमीटर बाद दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन यह आश्वासन भी झूठा निकला।
महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान
यात्रियों का कहना है कि एसी स्लीपर बस होने के बावजूद हालात बदतर थे। एक सीट पर पांच से छह लोग बैठे रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई।
करीब 30 से ज्यादा यात्री इसी तरह फंसे रहे। यात्रियों ने बस के अंदर की भीड़भाड़ के वीडियो और ड्राइवर से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की है।
बहस से बढ़ी बात, पुलिस बुलाना पड़ी
लंबे इंतजार और अनदेखी के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले बहस हुई, फिर मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। यात्रियों के मुताबिक जब उन्होंने नाराजगी जताई तो उल्टा उन्हें ही केस करने की धमकी दी गई।
हालात बिगड़ने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हंस ट्रेवल्स ने केवल इंदौर से भोपाल का 400 रुपए रिफंड दिया। पुणे से इंदौर तक झेले गए कष्ट की कोई भरपाई नहीं की गई।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!