इंदौर में खुलेगा जेन-जी पोस्ट ऑफिस: इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित शिविर में पोस्ट मास्टर जनरल ने की घोषणा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय परिवेश में डाक विभाग की जड़ें बहुत गहरी हैं। आम नागरिकों का विश्वास शुरू से ही डाकघर और डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं पर रहा है। बदलते दौर में आधुनिकता से कदमताल करता डाक विभाग इंदौर में आईआईएम संस्थान में जेन-जी पोस्ट ऑफिस शुरू करने जा रहा है।
यह बात पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र प्रीति अग्रवाल ने कही। वे गुरुवार को इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित तीन दिवसीय डाक विभाग से संबंधित शिविर के शुभारंभ अवसर पर बोल रही थीं। उन्होंने बताया कि जेन-जी पोस्ट ऑफिस का उद्देश्य युवाओं को डाक विभाग की बचत योजनाओं, बैंकिंग और बीमा योजनाओं से जोड़ना है। इस पोस्ट ऑफिस को एक कैफेटेरिया का रूप दिया गया है।
अग्रवाल ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि मीडियाकर्मियों के लिए हमारा विभाग हरसंभव मदद करने को तैयार है।
इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने प्रेस क्लब में आधार अपडेशन और डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित करने पर प्रीति अग्रवाल और डाक विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर का मीडियाकर्मियों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, डाक विभाग के रीजनल मैनेजर अमित अग्रवाल, सहायक निदेशक दिनेश डोंगरे, राजेन्द्र व्यास, वरिष्ठ पोस्ट मास्टर श्रीनिवास जोशी, बीपीसी मैनेजर अशोक जखोड़े सहित डाक विभाग की टीम मौजूद थी।
अतिथि स्वागत उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कार्यकारिणी सदस्य मनीष मक्खर, अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, श्याम कामले, पूनम शर्मा, विजय भट्ट ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया। आभार कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने माना।
आधार कार्ड में सुधार के लिए उमड़ी भीड़: शिविर का सबसे बड़ा लाभ मीडियाकर्मियों व उनके परिजन को आधार कार्ड सुधार के रूप में मिला। आधार अपडेशन काउंटर पर पूरे दिन खासी भीड़ लगी रही।
हालांकि आधार कार्ड अपडेशन का कार्य शुक्रवार और शनिवार को भी किया जाएगा। डाक विभाग की बीमा पॉलिसी योजना, सुकन्या बचत योजना सहित अन्य बचत योजनाओं के प्रति भी मीडियाकर्मियों भी उत्साह देखा गया।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!