खबर
टॉप न्यूज

दलवी की दलाल इंदौरी तिकड़ी ने 50 मासूमों को ठगा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

04 दिसंबर 2025, 6:37 pm
शेयर करें:
दलवी की दलाल इंदौरी तिकड़ी ने 50 मासूमों को ठगा

जनसुनवाई में दो बार शिकायत, क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, पीड़ितों का कहना- जल्द कार्रवाई नहीं तो उतरेंगे सड़क पर, विदेश भागा मुख्य जालसाज

खुलासा फर्स्ट…इंदौर

छत्तीसगढ़ में एक दर्जन लोगों से ही पांच करोड़ रुपए ठगने वाले जालसाज और उसके साथी ने इंदौरी तिकड़ी के जरिए करीब 50 लोगों से 60 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने फर्जी वेबसाईट और फर्जी दस्तावेजों के जरिए फॉरेक्स और किप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी का ऐसा तानाबाना बुना की दुगने मुनाफे और ज्यादा निवेश पर विदेश ट्रिप के लालच में भोलेभाले लोग फंस गए। ठगी के बाद मुख्य जालसाज तो विदेश भाग गया, लेकिन इंदौरी तिकड़ी मुंह छिपाती फिर रही है। अब तक दो बार जनसुनवाई में जा चुके पीडि़तों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों का कहना जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग उतरेंगे सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार पीडि़त हनी राजपाल, लक्की राजपाल, पंकज मोटवानी, साहिल सिंह होरा, इंद्रजीत सिंह, रोहित ओचानी, सन्नी होरा, राहुल, सत्यम और संकल्प मिश्रा सहित 50 लोगों ने गत मंगलवार और इससे पूर्व मंगलवार को जनसुनवाई में लिखित शिकायत की थी। दस्तावेजी साक्ष्य और मय वीडियो सबूत के सभी ने इंदौर निवासी हरप्रीत कौर खनूजा उर्फ मोना तथा वंदना ग्रोवर तथा मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू और की गई शिकायत में उन्होंने ए स्क्वेयर वर्ल्ड ट्रेड कंपनी के मालिक अनिरूद्ध दलवी तथा चीफ फायनेंशियल ऑफिसर जसवंत सिंह जस्सी को 58.42 लाख की ठगी का आरोपी बताया। शिकायत के बाद मामला डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी के पास पहुंचा।

पीड़ितों ने उन्हें बताया कि ठग गिरोह के मुखिया अनिरुद्ध दलवी पर छत्तीसगढ़ के टिकरापारा में 12 लोगों से करीब पांच करोड़ की ठगी का केस दर्ज हो चुका है। मुख्य आरोपी अनिरुद्ध दलवी मलेशिया भाग चुका है। वे लोग हरप्रीत कौर खनूजा उर्फ मोना तथा वंदना ग्रोवर तथा मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू के घर भी गए थे। ये जालसाज तिकड़ी भी गायब है।

बताते हैं डीसीपी ने जांच पहले एक महिला अफसर को जांच दी गई थी। बाद में ये जांच टीआई सुजीत श्रीवास्तव को दे दी गई। पीड़ित अब तक डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी से दो बार मिल चुके हैं। मामले में कुछ पीड़ितों के कथन हो चुके हैं। बावजूद इसके अब कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का कहना है कि मंगलवार को जनसुनवाई में तख्तियां हाथों में लेकर पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की मांग करेंगे।

ये बताई दोगुने मुनाफे की झांसे वाली स्कीम
खुलासा फर्स्ट को पीड़ितों ने बताया कि हरप्रीत कौर खनूजा, वंदना ग्रोवर और मनमीत सिंह होरा उर्फ मोनू हमसें अलग-अलग मिले और अनिरुद्ध दलवी की कंपनी के बारे में बताया। हरप्रीत कौर ने स्वयं को कंपनी में इंदौर का टीम लीडर व प्रभारी बताया। वंदना ग्रोवर और मनमीत उर्फ मोनू ने स्वयं को कंपनी में इन्वेस्टमेंट इंचार्ज बताया। बताया कि कंपनी का नेटवर्क 13 देशों और भारत के लगभग सभी राज्यों में फैला है। कंपनी में न्यूनतम निवेश 100 अमेरिकन डालर होगा, जो कि भारतीय रूपये के मान से कम से कम 100 दिनों के लिए होगा और ये नकद होगा।

रुपए हम तीनों को देना होगा। उन्होंने निवेश पर रोजाना (शनिवार व रविवार छोड़कर) 2 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया। बताया मुनाफा नहीं लेने पर वह पुन: कंपनी में निवेश हो जाएगा। ये भी बताया कि कंपनी के नियमानुसार मुनाफा गुरुवार और शुक्रवार को ही विड्रॉल किया जा सकता है। विड्रॉल राशि रिक्वेस्ट भेजने के अगले आठ दिनों में सीधे बैंक खाते में आएगी। साथ ही कंपनी मुनाफे पर 7 प्रतिशत सर्विस चार्ज लेगी।

नामी होटलों में जमाई जालसाजी की चौपाल: पीड़ितों का कहना था कि हमें झांसे में लेने के लिए आरोपियों ने पहली मिटिंग 2 जनवरी 2025 को होटल रेडिसन में रखी थी, जिसमें अनिरूद्ध दलवी और जसवंत सिंह जस्सी भी थे। बाद में 25 जनवरी को सेमिनार रेडिसन होटल में सेमिनार हुआ। इसमें भी दलवी और जस्सी थे। आरोपियों ने कंपनी की फर्जी वेबसाइट दिखाई। दलवी और जस्सी सेमिनार में पूरी स्कीम विस्तृत रूप से समझाई। झांसे में आकर हम लोगों ने बताई लिंक पर कंपनी से जुड़कर निवेश किया, जिसमें जमा पैसे और मुनाफा डॉलर में दिखाया जाता था।

इसके बाद 18 मार्च को होटल मेरिएट में सेमिनार हुआ, जिसमें अनिरुद्ध दलवी, जसवंत सिंह और हरप्रीत कौर ने बताया कि कंपनी की नई पॉलिसी अनुसार 1 अप्रैल से अब मुनाफा 2 के बजाय 1 प्रतिशत प्रतिदिन होगा, यानि ज्यादा मुनाफे के लिए ज्यादा से ज्यादा निवेश करना होगा। ज्यादा निवेश का झांसा देने के लिए तीनों ने ज्यादा मुनाफा, विदेश ट्रीप और मोबाइल गिफ्ट करने का लालच दिया। झांसे में आकर लोग निवेश करने लगे।

टैग:

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 9 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 9 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 9 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 9 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 10 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 10 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 10 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 10 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 11 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 11 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 11 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 12 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 12 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 12 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 12 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 13 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 13 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!