इंदौर ने फिर पेश की स्वच्छता की मिसाल घंटेभर में ही यूनिटी मार्च यात्रा मार्ग की हुई सफाई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता एवं राष्ट्र भावना के अद्वितीय संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर में यूनिटी मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके चलते जिस मार्ग से यूनिटी मार्च निकला उसके निकलते ही निगम का अमला सफाई में जुट गया। मात्र घंटेभर में निगम के सफाई अमले ने पूरे यात्रा मार्ग को साफ कर दिया। इस तरह एक बार फिर इंदौर द्वारा स्वच्छता की मिसाल पेश की गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ मधुमिलन चौराहा से हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, स्कूली बच्चों, पुलिस बैंड तथा सांस्कृतिक दलों ने एकता, समरसता एवं राष्ट्र प्रेम का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।
इसके चलते यूनिटी मार्च देशभक्ति के गीतों और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से गूंज उठा। बताया जाता है कि इस आयोजन के बाद करीब घंटेभर में निगम के सफाई अमले ने मधुमिलन चौराहा से छावनी चौराहा तक पूरे मार्ग को साफ कर दिया।
इसमें नगर निगम की टीम, सफाई मित्रों एवं उपलब्ध संसाधन शामिल रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में सफाई निरीक्षकों, जोनल अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की निगरानी में स्वच्छता मित्रों ने समयबद्ध कार्रवाई करते हुए कचरा, बैनर, पोस्टर, पंपलेट आदि को एकत्र कर मार्ग को पुन: स्वच्छ एवं व्यवस्थित कर दिया। यह त्वरित सफाई कार्य इंदौर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।
नागरिकों व सामाजिक संगठनों ने की सफाई कार्य की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने नगर निगम द्वारा किए गए सफाई कार्य की सराहना की है। लोगों ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की प्रतिष्ठा केवल अभियानों से नहीं, बल्कि इसी तरह की त्वरित कार्यशैली से बनी है।
इस यूनिटी मार्च में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल मंत्री विश्वास सारंग, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाजसेवी संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!