खबर
टॉप न्यूज

इंदौर के धृतराष्ट्र आरटीओ: आंखें खुलीं पर सच देखने से इंकार!

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

03 दिसंबर 2025, 4:21 pm
शेयर करें:
इंदौर के धृतराष्ट्र आरटीओ

डीडी नंबर गिरोह एक्टिव, आरटीओ की छत्रछाया में चल रहा करोड़ों का गैरकानूनी रजिस्ट्रेशन रैकेट

75 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन हर महीने दमन-दीव से: मप्र सरकार को 67 करोड़ का सालाना नुकसान सरकार को चूना लगाने का सबसे हाई-प्रोफाइल खेल!

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
महाभारत का जिक्र आते ही धृतराष्ट्र का नाम दिमाग में घूम जाता है, वह राजा, जो सिंहासन पर बैठता था पर देखने से इंकार कर देता था। आज इस शहर में वही किरदार फिर जीवित हो चुका है, और नाम है, इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा, जो आधुनिक धृतराष्ट्र बन बैठे हैं। फर्क बस इतना है धृतराष्ट्र जन्म से अंधे थे, लेकिन इंदौर का यह धृतराष्ट्र आंखें होते हुए भी अंधेपन का नाटक कर रहा है। गांधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांध लेते तो भी लगता कभी तो सच दिखेगा, पर यहां तो मामला उलटा है। सब कुछ साफ दिखाई देने के बावजूद ऐसी अज्ञानता ओढ़ रखी है, मानो पूरा शहर बेवकूफ हो और सत्ता इनके चरणों में बिछी हो। खुलासा फर्स्ट आज इस धृतराष्ट्र की कृत्रिम अंधकारमयी दुनिया को चीरते हुए दिखा रहा है कैसे इनके इशारों पर चल रहा तंत्र सरकार को ही हर महीने करोड़ों का चूना लगा रहा है और यह महाखेल वर्षों से बिना किसी डर के फल-फूल रहा है।

पढ़िए आंकड़े, जो सब बयान कर देंगे
शहर में लक्ज़री गाड़ियों के चमकदार शोरूम ऐसे उग आए हैं जैसे सोते हुए शहर में किसी ने अचानक सोने की खान खोद दी हो। वॉल्वो, डिफेंडर, मर्सिडीज, जैग्वार, ऑडी—ये सिर्फ गाड़ियां नहीं, बल्कि करोड़ों का ‘टैक्स-चोरी साम्राज्य’ खड़ा करने वाले औजार हैं। लैंड रोवर (डिफेंडर) की कीमत इंदौर में ₹98 लाख से ₹2.42 करोड़ और परिवहन टैक्स करीब ₹15.68 लाख यानी 16% दर से। वॉल्वो एक्ससी 90 की कीमत ₹96.97 लाख और टैक्स ₹15.51 लाख। साफ है खेल छोटा नहीं, भारी-भरकम रकम का है। एक अनुमान के मुताबिक इन पांच लक्ज़री ब्रांड्स वॉल्वो, डिफेंडर, मर्सिडीज, जैग्वार, ऑडी के शोरूम हर महीने लगभग 75 गाड़ियां बेचते हैं पर असली कहानी शुरू होती है यहां से—इन 75 गाड़ियों से मप्र सरकार को मिलने वाला राजस्व कहां जाता है? और इसी सवाल का जवाब इस पूरे घोटाले की जड़ में है। मर्सिडीज, जैग्वार और ऑडी जैसे ब्रांड्स के केवल बेसिक मॉडल ही 50 लाख तक आते हैं। तीन शोरूम में महीनेभर में लगभग 30 कारें बेच दी जाती हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 15 करोड़ होती है। इनका टैक्स होना चाहिए करीब ₹2.40 करोड़। वॉल्वो और डिफेंडर के बेसिक मॉडल लगभग एक करोड़ के हैं और दो शोरूम कम से कम 20 गाड़ियां बेचते हैं। कुल 20 करोड़ की बिक्री और ₹3.20 करोड़ का टैक्स। दोनों जोड़ दें तो हर महीने सरकार को मिलना चाहिए ₹5 करोड़ 60 लाख से अधिक का राजस्व लेकिन दमन–दीव की सेटिंग से यह रकम गिरकर 1 करोड़ 5 लाख रह जाती है। नतीजा मप्र सरकार को साल भर में लगभग ₹67 करोड़ 20 लाख का सीधा-सीधा नुकसान। यह सामान्य भ्रष्टाचार नहीं, महीनों बल्कि सालों से चल रही सुनियोजित डकैती है। (गाड़ियों की कीमत अनुमानित है)

दमन–दीव से फर्जी रजिस्ट्रेशन का काला रैकेट
शहर के चमचमाते शोरूम के पीछे ऐसा घिनौना खेल जारी है, जिसकी भनक तक शासन को नहीं या फिर नज़रअंदाज़ करना उसकी आदत बन चुकी है। ग्राहक जैसे ही गाड़ी पसंद करता है, शोरूम में बैठा एजेंट ‘टैक्स बचत’ का लालच देकर इंदौर आरटीओ में रजिस्ट्रेशन से साफ मना कर देता है और दमन–दीव से रजिस्ट्रेशन का रास्ता दिखाता है। हैरानी की बात यह इंदौर आरटीओ के बाबू से लेकर बंद केबिन में ऐश कर रहे साहब तक इस धांधली से ‘अनजान’ हैं या अनजान बनने में ही इनके सारे हित छिपे हैं। ग्राहक के राजी होने पर शोरूम एजेंट सीधे दमन–दीव के अपने सेट एजेंट से संपर्क साधता है। वहां फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पते और फर्जी दस्तावेजों पर मिनटों में गाड़ी रजिस्टर्ड कराई जाती है। टैक्स जमा होते ही नंबर प्लेट बनकर आसानी से इंदौर आ जाती है। ग्राहक का 13% टैक्स बचता है, लेकिन मप्र सरकार को करोड़ों का नुकसान। साफ-सुथरे सरकारी राजस्व पर सीधा डाका। शहर की सड़कों पर दौड़ती सैकड़ों डीडी नंबर की गाड़ियां इस रैकेट की ताकत का सबूत हैं। दमन–दीव की रजिस्ट्रेशन लिस्ट खंगाली जाए तो सैकड़ों वाहन एक ही नाम और एक ही पते पर दर्ज मिलेंगे।

अब आते हैं असली ‘जादू’ पर
2019 में प्रदेश सरकार ने लक्ज़री गाड़ियों पर रोड टैक्स बढ़ाकर 16% कर दिया था। यानी 20 लाख से ऊपर की गाड़ी पर मालिक को टैक्स का देना होता है, पर इंदौर के शोरूम में बैठे ‘जादूगर’ और आरटीओ बाबू ऐसा गणित बना रहे हैं कि सरकार के हिस्से में धूल बचती है। यह खेल दमन–दीव के नाम पर चलता है। दमन में गाड़ी पर टैक्स सिर्फ 3%, और दीव में भी यही दर। दोनों जगह मिलकर यह टैक्स चोरी का ‘काला स्वर्ग’ बन गया है। इंदौर का एजेंट गाड़ी मालिक को सीधे दमन–दीव में रजिस्टर्ड करवाकर 13% राशि की बचत करवा देता है, और इसी के नाम पर चल रहा है करोड़ों का कारोबार। यह सरकार को ठगने की संगठित मशीनरी है, जिसके पहिये इंदौर आरटीओ की निगरानी में बेरोकटोक घूम रहे हैं।

जनता से लूट, फिर भी सरकार का खजाना रीता
तीन साल के कार्यकाल का ढोल पीटने वाले ये दिग्गज ऐसे बैठे हैं जैसे खेल की हर धड़कन से अनजान हों, जबकि सच्चाई यह है कि इनके ऑफिस में ही इस घोटाले की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई देती है। सरकार को करोड़ों का चूना लग रहा है, दमन–दीव की सेटिंग खुलेआम चल रही है पर धृतराष्ट्र की तरह हमारी प्रशासनिक आंखें सिर्फ सत्ता के सुख-चैन की ओर टिकी हैं। जनता लुट रही है, सरकार का खजाना सूख रहा है और इंदौर का यह धृतराष्ट्र सिंहासन पर बैठकर सिर्फ शांत मुद्रा में ‘अनजान बनने का महान अभिनय’ कर रहा है।
अगर आरटीओ चाहे तो पूरा रैकेट
एक दिन में ध्वस्त हो जाए
खेल की धुरी वही आरटीओ है, जो चाह लें तो एक झटके में फर्जी रजिस्ट्रेशन गैंग खत्म हो जाए। इतना कर दें कि सभी शोरूम से कुछ महीनों की पूरी गाड़ियों की लिस्ट की रजिस्ट्रेशन लोकेशन—इंदौर या दमन–दीव—का मिलान कर लें। इससे तुरंत दिख जाएगा कितनी गाड़ियां इंदौर में बिककर भी दमन–दीव में रजिस्ट्रर्ड कराई गईं, कौन से शोरूम सबसे ज्यादा शामिल हैं और किस लाइन से कितनी संदिग्ध एंट्रियां हुई हैं लेकिन असली झटका तब लगेगा जब इस डेटा की जांच आगे बढ़ेगी क्योंकि इसमें सबसे साफ़ दिखाई देगा आरटीओ के बाबूओं और अधिकारियों की मिलीभगत। ये वही लोग हैं जिनके सामने रोज हजारों फाइलें गुजरती हैं, जिनके सिस्टम पर चढ़ती हर गाड़ी का रिकॉर्ड साफ़ दिखाई देता है, फिर भी दमन–दीव वाली गाड़ियों पर इनकी आंखें बंद रहती हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 7 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 7 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 8 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 8 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 8 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 8 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 8 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 8 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 8 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 8 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 8 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 8 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 8 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 8 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 9 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 9 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!